ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
“भोजशाला की विजय सनातन स्वाभिमान का पुनर्जागरण” — जितेंद्र प्रताप सिंह • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को के0जी0एम0यू0,लखनऊ का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश • <strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> • 42 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना • विधानसभाओं में हंगामा और कटुता चिंता का विषय: लोकसभा अध्यक्ष • लक्ष्मण पुरी में श्री राम भक्त पवन सुत श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने उमड़े भक्तजन - जे पी सिंह • यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच • “भोजशाला की विजय सनातन स्वाभिमान का पुनर्जागरण” — जितेंद्र प्रताप सिंह • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को के0जी0एम0यू0,लखनऊ का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश • <strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> • 42 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना • विधानसभाओं में हंगामा और कटुता चिंता का विषय: लोकसभा अध्यक्ष • लक्ष्मण पुरी में श्री राम भक्त पवन सुत श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने उमड़े भक्तजन - जे पी सिंह • यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच •
उत्तर प्रदेश सरकार English

<strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong>

D

Dainik India News

• 5758 views
<strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong>

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। मणिपुर से छात्रों को वापस लाने के अभियान को और तेज करते हुए योगी सरकार बुधवार को 36 और छात्रों की सफल वापसी कराने में सफल रही है। ये सभी छात्र अलग-अलग रूट से दिल्ली लाए जा रहे हैं और इनके देर रात तक आने का सिलसिला कायम रहा। इससे पहले, मंगलवार को भी योगी सरकार ने मुहिम चलाकर कुल 62 छात्रों को वापस लाने में कामयाबी हासिल की थी। इस तरह अब तक यूपी के 98 छात्रों को सरकार वापस ला चुकी है और बाकी बचे 38 छात्रों को भी गुरुवार तक वापस लाने का लक्ष्य रखा गया है। ये वो छात्र हैं, जो मणिपुर के अलग-अलग संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे और वहां उपजे हालातों के चलते सरकार ने उन्हें वहां से निकालने का निर्णय लिया है। 

वोल्वो बसों और कारों से घर पहुंच रहे छात्र 

जो छात्र दिल्ली पहुंच चुके हैं, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से वोल्वो बसों और कारों से सुरक्षित उनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है। इस अभियान के रिलीफ कमिश्नर आईएएस प्रभु ने बताया कि मणिपुर से आने वाले सभी छात्रों की देखभाल की जा रही है। पहले उन्हें एयरपोर्ट से आरसी ऑफिस और फिर यूपी भवन पहुंचाया जा रहा है, जहां इनके खाने-पीने और सोने की व्यवस्था है। इसके बाद छात्रों को उनके घरों के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है। जो छात्र दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं, उन्हें वोल्वो बसों द्वारा भेजा जा रहा है, जबकि जो छात्र पास के इलाकों से हैं उनके लिए कार का प्रबंध किया गया है। सीएम निर्देश के अनुसार सभी छात्रों को उनके घर तक सकुशल पहुंचाने की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है। 

मणिपुर सरकार कर रही सहयोग, सभी छात्र सकुशल 

उन्होंने बताया कि ज्यादातर छात्रों को मणिपुर से निकाल लिया गया है। अब 38 छात्र ही वहां पर बचे हैं, जिन्हें गुरुवार तक वापल ले आया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि यूपी के जो भी छात्र मणिपुर में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द वापस लाना है। हमें 136 छात्रों की मणिपुर में होने की जानकारी मिली थी, जिस पर अभियान चलाकर उन्हें वापस लाने की कार्यवाही की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से 24x7 हेल्पलाइन 1070 स्थापित की गई है। इसमें यदि किसी और छात्र के वहां होने की जानकारी मिलेगी तो उसे भी वहां से निकालने के लिए जो भी संभव होगा वो कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मणिपुर की सरकार की ओर से यूपी के छात्रों को निकालने में भरपूर सहयोग मिला है। यूपी के छात्रों को वहां एक बस से एयरपोर्ट लाने की सुविधा प्रदान की गई है। इसलिए कोई भी छात्र किसी तरह की हिंसा का शिकार या इंजर्ड नहीं है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!