ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
नीरज सिंह से शिष्टाचार भेंट, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर हुआ विमर्श • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट • <em>सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस अधिकारी को डीजीपी प्रशस्ति पत्र</em> • Doctors Are True Nation Builders: Jitendra Pratap Singh • Main Objects Of Health care • अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी • 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री • नीरज सिंह से शिष्टाचार भेंट, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर हुआ विमर्श • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट • <em>सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस अधिकारी को डीजीपी प्रशस्ति पत्र</em> • Doctors Are True Nation Builders: Jitendra Pratap Singh • Main Objects Of Health care • अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी • 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री •
उत्तर प्रदेश English

<em>खेल शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु रिफ्रेशर कोर्स शुरू किये जाएंगे : दीपक कुमार</em>

D

Dainik India News

• 7963 views
<em>खेल शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु रिफ्रेशर कोर्स शुरू किये जाएंगे : दीपक कुमार</em>

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बुधवार को राजधानी के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्राथमिक विद्यालय बेहटा के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, प्राथमिक विद्यालय मल्लाहन खेड़ा के बच्चों द्वारा लोकनृत्य, देवी पाटन मण्डल द्वारा लोकनृत्य, प्रयागराज तथा हरदोई के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन की मनोहर प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया ।

मुख्य अतिथि दीपक कुमार प्रमुख सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा एवं अध्यक्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा बताया कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग,खेल एवं युवा कल्याण विभाग, तथा अन्य विभागों के मध्य अंतर्विभागीय समन्वय द्वारा खेलों हेतु सुविधाएं बढ़ायी जाएंगी
। खेल सामग्री, खेल मैदान के विकास हेतु प्राइवेट सेक्टर के सीएसआर फंड हेतु भी प्रयास किये जाएंगे। इसके अलावा विद्यालयों में कार्यरत खेल शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु रिफ्रेशर कोर्स भी शुरू किये जाएंगे ।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्राचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ मुद्रिका पाठक ने भी सरकारी विद्यालयों में खेलों में विकास हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक भगवती सिंह व संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक गणेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने विजेताओं को खेलों में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी ।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप मुरादाबाद मण्डल के अर्पित ने जीती जबकि बालिका वर्ग में अयोध्या मण्डल की पायल यादव और मेरठ मण्डल की अनन्या को संयुक्त रूप से दिया गया ।
उच्च प्राथमिक स्तर
बालक वर्ग में 10अंकों के साथ विंध्याचल मण्डल के संदीप यादव जबकि
बालिका वर्ग में 8 अंको के साथ मुरादाबाद मण्डल की वंशिका ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती ।
प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप 173 अंको के साथ गोरखपुर मण्डल ने जीती जबकि वाराणसी मण्डल उपविजेता तथा प्रयागराज मण्डल तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह में एडी बेसिक मेरठ मण्डल दिनेश कुमार यादव व एडी बेसिक आजमगढ़ मण्डल मनोज कुमार मिश्र, एडी बेसिक अयोध्या राम सागरपति त्रिपाठी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और आयोजक मण्डल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!