ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
समग्र एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य : चेतना, विज्ञान और जीवन का एकीकृत सत्य • एच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 32 मामलों में से 16 मामलों का हुवा निस्तारण, 08 दंपति साथ साथ रहने को हुवे राजी • किसान आंदोलन :यूपी के 13 जिलों में उतरे गए सुरक्षा सुरक्षा बल, पुलिस मुस्तैद छुट्टी रद्द • तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से दो चोरी के मोबाइलफोन बरामद • माननीय मंत्री द्वय द्वारा कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • भीषण गर्मी में मचा हाहाकार,दस दिन में दो बार जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में दिया गणतंत्र दिवस का संदेश • समग्र एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य : चेतना, विज्ञान और जीवन का एकीकृत सत्य • एच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 32 मामलों में से 16 मामलों का हुवा निस्तारण, 08 दंपति साथ साथ रहने को हुवे राजी • किसान आंदोलन :यूपी के 13 जिलों में उतरे गए सुरक्षा सुरक्षा बल, पुलिस मुस्तैद छुट्टी रद्द • तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से दो चोरी के मोबाइलफोन बरामद • माननीय मंत्री द्वय द्वारा कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • भीषण गर्मी में मचा हाहाकार,दस दिन में दो बार जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में दिया गणतंत्र दिवस का संदेश •
उत्तर प्रदेश सरकार English

ग्राउंडवॉटर चार्जिंग चेकडैमों के निर्माण से भूजल संरक्षण करेगी योगी सरकार

D

Dainik India News

• 6182 views
ग्राउंडवॉटर चार्जिंग चेकडैमों के निर्माण से भूजल संरक्षण करेगी योगी सरकार

सार

लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत ग्राउंडवाटर चार्जिंग स्टेशंस के निर्माण पर सीएम योगी का फोकस

प्रदेश के 13 जिलों में 8 करोड़ रुपए के व्यय से इस योजना को दिया जाएगा मूर्त रूप, विस्तृत कार्ययोजना हुई तैयार

कौशाम्बी में सर्वाधिक 1.21 करोड़, फतेहपुर में 1.03 करोड़ और चित्रकूट में 94 लाख रुपए खर्च किए जा रहे परियोजना पर

बिस्तार

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राकृतिक संपदा से पूर्ण प्रांत है। यहां खेती के लिए नदियों, नहरों व नलकूपों से सिंचाई की उत्तम व्यवस्था है। इसके बावजूद, पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में भूजल दोहन काफी बढ़ गया है। चाहें बात किसानी की हो या फिर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की, भूजल दोहन के कारण लगातार प्रदेश के कई इलाकों में भूजल स्तर में गिरावट के तथ्य सामने आते रहते हैं। ऐसे में, सीएम योगी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में ग्राउंडवॉटर चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण से भूजल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस क्रम में, प्रदेश के 13 जिलों में 8 करोड़ रुपए की कुल अनुमानित लागत लगाकर ग्राउंडवॉटर चार्जिंग चेकडैमों का निर्माण किया जाएगा। इसमें जिन 13 जिलों को मुख्यतः लक्षित किया गया है उनमें से हाथरस, बदायूं, मुरादाबाद, सम्भल, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर व चित्रकूट प्रमुख हैं। इस विषय में प्राविधानित धनराशि को अवमुक्त किए जाने का आदेश भी जारी किया जा चुका है। 

13 जिलों में 8 करोड़ की लागत से बनेगा ग्राउंडवॉटर चार्जिंग चेकडैम

इस योजना के अंतर्गत कुल 13 जिलों में 8 करोड़ रुपए की कुल अनुमानित लागत के जरिए चेकडैम्स को बनाया जाएगा। इसमें हाथरस में 70.5 लाख, बदायूं में 38 लाख, मुरादाबाद में 28 लाख, सम्भल में 72 लाख, प्रयागराज में 80 लाख, कौशाम्बी में 1.21 करोड़, फतेहपुर में 1.03 करोड़, प्रतापगढ़ में 37.23 लाख, सोनभद्र में 28 लाख, जालौन में 50 लाख, ललितपुर में 41 लाख, हमीरपुर में 35.60 लाख व चित्रकूट में 94.16 लाख रुपए खर्चकर ग्राउंडवॉटर चेकडैम्स बनाए जाएंगे। इन्हें बनाने के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है और इस विषय में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा लघु सिंचाई संबंधित प्रखंड को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता की देखरेख में बनेंगे चेकडैम

कार्ययोजना के अनुसार, लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता की देखरेख में ग्राउंडवॉटर चार्जिंग चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण समेत इनकी देखरेख व अन्य सभी संबंधित तथ्यों की विवेचना मुख्य अभियंता द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, अवमुक्त राशि को लेकर मुख्य अभियंता द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि स्वीकृत किए जा रहे निर्माण कार्य के लिए पहले से राज्य सरकार द्वारा जारी फंड का दोहराव न हो। सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए अनापत्ति संबंधित प्रमाण पत्र, निर्माण कार्य के लिए जरूरी मशीनरी व अन्य साजो-सामान की खरीद समेत अन्य सभी आवश्यक कार्रवाइयों को उत्तर प्रदेश बजट मैनुअल तथा फाइनेंशियल हैंडबुक के नियमों के अंतर्गत ही किया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग द्वारा ही अवमुक्त धनराशि को सभी 13 जिलों में कार्ययोजना के आधार पर वितरित कर निर्माण कार्य में लाया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!