ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
जस्ट डायल का फ्रॉड, व्यापारी समेत आम नागरिकों की दर्दभरी कहानी प्राइवेट संस्था द्वारा सरकारी संस्था का नाम बता कर किया जा रहा टीकाकरण सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद ‘बेस्ट प्राइस’ का खेल या ग्राहक से कीमतों की आंख-मिचौली? गोंड जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पर तहसीलदार सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” भाजपा नेता की पिस्टल से विवेक ने मारी थी गोली, जेल योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा   जस्ट डायल का फ्रॉड, व्यापारी समेत आम नागरिकों की दर्दभरी कहानी प्राइवेट संस्था द्वारा सरकारी संस्था का नाम बता कर किया जा रहा टीकाकरण सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद ‘बेस्ट प्राइस’ का खेल या ग्राहक से कीमतों की आंख-मिचौली? गोंड जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पर तहसीलदार सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” भाजपा नेता की पिस्टल से विवेक ने मारी थी गोली, जेल योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा  
Uncategorized English

“घोसी में समाधान का सर्जिकल स्ट्राइक: DM प्रवीण मिश्र की फटकार, शिकायतकर्ताओं को मौके पर ही दें इंसाफ”

D

Dainik India News

6168 views
“घोसी में समाधान का सर्जिकल स्ट्राइक: DM प्रवीण मिश्र की फटकार, शिकायतकर्ताओं को मौके पर ही दें इंसाफ”

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।तहसील घोसी में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस प्रशासनिक मजबूती और त्वरित कार्रवाई का जीवंत चित्र बनकर सामने आया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में चली जनसुनवाई में एक—एक शिकायत ऐसे सुनी गई मानो हर पीड़ा का अंत आज ही होना है। कुल 50 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से 05 का समाधान वहीं मौके पर कर दिया गया, जबकि 03 शिकायतों के लिए तत्काल टीम रवाना की गई—यह दिखाते हुए कि घोसी में अब लटकाने की पुरानी प्रवृत्ति नहीं, बल्कि तेज़ और ठोस कार्रवाई ही सरकार की प्राथमिकता है।

सबसे अधिक 28 शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी थीं, जबकि 11 पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायत निस्तारण में लापरवाही या धीमी गति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेषकर राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में पुलिस–राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजने का निर्देश देते हुए कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी समाधान ही शासन का असली लक्ष्य है।

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनता न्याय चाहने आती है, और न्याय में देरी जनता के विश्वास को चोट पहुंचाती है—इसलिए हर शिकायत को प्राथमिकता दें और पीड़ित को वास्तविक राहत मिले, इसका ठोस प्रबंध करें।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामरन जी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार तथा जनपद स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहे, जिससे समाधान दिवस न सिर्फ औपचारिक आयोजन बल्कि एक प्रशासनिक संकल्प जैसा प्रतीत हुआ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!