ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
जिला स्वच्छता समिति की बैठक 10 जून को • जनपद के सभी विधान सभाओं के प्रत्येक मतदेय स्थलों पर 04 सितम्बर को विशेष कैम्प का होगा आयोजन • 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी जी के 48वें वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष अभिनंदन • 'ब्रांड यूपी' से दुनिया का परिचय कराएगा जी-20 सम्मेलन: मुख्यमंत्री • मथुरा पुलिस:पैदल गस्त कर परखी सुरक्षा • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न • आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती पर जोर दें अन्नदाता : मुख्यमंत्री  • जिला स्वच्छता समिति की बैठक 10 जून को • जनपद के सभी विधान सभाओं के प्रत्येक मतदेय स्थलों पर 04 सितम्बर को विशेष कैम्प का होगा आयोजन • 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी जी के 48वें वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष अभिनंदन • 'ब्रांड यूपी' से दुनिया का परिचय कराएगा जी-20 सम्मेलन: मुख्यमंत्री • मथुरा पुलिस:पैदल गस्त कर परखी सुरक्षा • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न • आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती पर जोर दें अन्नदाता : मुख्यमंत्री  •
उत्तर प्रदेश English

जयपुर का जलवा, लखनऊ ढेर – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में गूँजा हॉकी का रोमांच

D

Dainik India News

• 6813 views
जयपुर का जलवा, लखनऊ ढेर – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में गूँजा हॉकी का रोमांच

अंडर-17 में जयपुर की धमाकेदार जीत, अंडर-14 में चंडीगढ़ का दबदबा

सह-आयुक्त विजय कुमार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

दैनिक इंडिया न्यूज़ जयपुर।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में चल रही 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने चरम पर रहा। दर्शकों ने जहाँ गोलों की बरसात देखी, वहीं जयपुर और चंडीगढ़ की टीमों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया।

सबसे बड़ा मुकाबला अंडर-17 वर्ग में लखनऊ बनाम जयपुर के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत लखनऊ के नाम रही। 11वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर केशव और अमनदीप ने स्टेडियम में उत्साह की लहर दौड़ा दी। हाफ टाइम तक स्कोर 2-1 से लखनऊ के पक्ष में रहा। लेकिन दूसरे हाफ में जयपुर ने पलटवार का तूफान खड़ा कर दिया।

जयपुर के हिमांशु गुर्जर ने अपनी चमकदार हॉकी से लगातार दो गोल ठोके, वहीं रोहित कुमार और मोहित सिंह ने एक-एक गोल दागते हुए लखनऊ की सारी उम्मीदें तोड़ दीं। नतीजा रहा 5-2 से जयपुर की धमाकेदार जीत। लखनऊ के समर्थक जहाँ निराश दिखे, वहीं जयपुर के खिलाड़ी और दर्शक जश्न में डूब गए।

इसी वर्ग के अन्य मुकाबलों में दिल्ली ने बेंगलुरू को 4-0 से मात दी, जबकि चेन्नई ने पटना को 4-3 से हराया। गुरुग्राम और मुंबई के बीच भिड़ंत 2-2 की बराबरी पर छूटी।

अंडर-14 वर्ग में चंडीगढ़ की टीम ने तूफानी खेल दिखाते हुए बेंगलुरू को 8-0 से रौंद डाला। यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। इसके अलावा चंडीगढ़ ने वाराणसी को 2-0 से हराकर अपने विजय अभियान को जारी रखा। मुंबई ने दिल्ली को 3-0 से मात देकर जीत दर्ज की।

खिलाड़ियों के जज़्बे को सराहने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग के सह-आयुक्त विजय कुमार मो. शाहिद स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।


मैच परिणाम

अंडर-14 (मो. शाहिद स्टेडियम, गोमती नगर)

  1. मुंबई ने दिल्ली को हराया – 3-0
  2. चंडीगढ़ ने बेंगलुरू को हराया – 8-0
  3. चंडीगढ़ ने वाराणसी को हराया – 2-0

अंडर-17 (गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम)

  1. चेन्नई ने पटना को हराया – 4-3
  2. दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया – 4-0
  3. गुरुग्राम और मुंबई – 2-2 (ड्रा)
  4. जयपुर ने लखनऊ को हराया – 5-2

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!