ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
राम-जानकी विवाह प्रसंग से अनुप्राणित हुआ वातावरण, भक्ति में डूबे श्रद्धालु USFDA ने चेताया: एल्युमिनियम बर्तनों से घुल रहा खतरनाक सीसा, किडनी-दिमाग और बच्चों की वृद्धि पर गंभीर खतरा "हर हाल में धर्म और राष्ट्र के प्रति अडिग रहना ही जीवन का सत्य" – गोरखनाथ मंदिर में गरजे CM योगी यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत दहेज के लिए दरिंदगी का शिकार: लखनऊ में पति और ससुर ने मिलकर पत्नी को बेरहमी से पीटा शिक्षा उन्नयन व संस्कृत भाषा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की अवश्यकता :जेपी सिंह नवनियुक्त अपर महाधिवक्ता श्री विमल श्रीवास्तव की नियुक्ति उनकी न्यायिक कार्यप्रणाली का प्रमाणीकरण - जे पी सिंह (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण भूमिका राम-जानकी विवाह प्रसंग से अनुप्राणित हुआ वातावरण, भक्ति में डूबे श्रद्धालु USFDA ने चेताया: एल्युमिनियम बर्तनों से घुल रहा खतरनाक सीसा, किडनी-दिमाग और बच्चों की वृद्धि पर गंभीर खतरा "हर हाल में धर्म और राष्ट्र के प्रति अडिग रहना ही जीवन का सत्य" – गोरखनाथ मंदिर में गरजे CM योगी यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत दहेज के लिए दरिंदगी का शिकार: लखनऊ में पति और ससुर ने मिलकर पत्नी को बेरहमी से पीटा शिक्षा उन्नयन व संस्कृत भाषा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की अवश्यकता :जेपी सिंह नवनियुक्त अपर महाधिवक्ता श्री विमल श्रीवास्तव की नियुक्ति उनकी न्यायिक कार्यप्रणाली का प्रमाणीकरण - जे पी सिंह (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण भूमिका
ताज़ा खबर ब्रेकिंग English

‘नारी-शक्ति का प्रशासनिक उदय’—एक दिन की सांकेतिक अधिकारी बनीं छात्राएं, सुनीं फरियादियों की व्यथा और दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

D

Dainik India News

97 views


दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ मधुबन, मऊ।

मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की अभिनव परिकल्पना को साकार रूप देते हुए मधुबन क्षेत्र में एक प्रेरणास्पद पहल देखने को मिली, जहाँ सीओ सर्किल के अंतर्गत आने वाले तीनों थानों पर स्कूली छात्राओं को एक दिन के लिए सांकेतिक क्षेत्राधिकारी (सीओ) एवं प्रभारी निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया। इस अद्वितीय प्रयोग ने न केवल छात्राओं में प्रशासनिक चेतना का संचार किया, अपितु समाज में नारी-सशक्तिकरण की दृढ़ता को भी प्रत्यक्ष रूप से अभिव्यक्त किया।

जूनियर हाई स्कूल मधुबन की मेधावी छात्रा नीलम ने क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय से कार्यभार ग्रहण कर अत्यंत सजगता एवं प्रौढ़ विवेक का परिचय देते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी द्वारा प्रस्तुत भूमि-विवाद के प्रकरण में नीलम ने अद्भुत सूझबूझ का प्रदर्शन करते हुए उसे राजस्व विषयक मामला निरूपित किया तथा स्पष्ट किया कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस का प्रत्यक्ष हस्तक्षेप अपेक्षित नहीं है।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक मधुबन राजीव कुमार सिंह से कार्यभार ग्रहण कर छात्रा आराधना ने महिला अपराध, 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा नाबालिगों के विरुद्ध हो रहे अपराधों के संदर्भ में गहन जानकारी प्रस्तुत करते हुए प्रभावी जनसुनवाई की। इसी क्रम में थाना हलधरपुर में छात्रा आकांक्षा यादव ने एक दिन की सांकेतिक थाना अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभाते हुए एंटी भू-माफिया कार्रवाई, अवैध खनन तथा महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि मिशन शक्ति फेज–5 शासन की एक दूरदर्शी एवं महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाना है। पुलिस विभाग इस दिशा में सतत प्रयासरत है तथा विभिन्न अभियानों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जन-जागरूकता का विस्तार कर रहा है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं नेहा, प्रियंका एवं नीलम को ऑल इंडिया श्रेष्ठा परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह आयोजन केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के उस उदीयमान स्वर का परिचायक है, जहाँ नारी अब केवल सहभागिता ही नहीं, अपितु नेतृत्व और निर्णय क्षमता की धुरी बनकर उभर रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!