ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
सेवा ही सच्चा धर्म, अहंकार नहीं: कौशल • 25 दिसम्बर पर पुण्य यादगार,अवध की धरती के अनमोल रत्न : नौशाद • "मंत्री हर्षवर्धन की तत्परता: जयपुर थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार" • हाउसवाइफ: समाज की धुरी और त्याग की मूर्ति • विश्व में शांति की गारंटी है सनातन धर्म : योगी आदित्यनाथ   • मनुष्य के शक्तियों की सीमा अपार है-हरिंद्र सिंह • सख्ती:अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि को तत्काल समाप्त कराया जाए-सीएम • अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो आयोजित करेगी योगी सरकार • सेवा ही सच्चा धर्म, अहंकार नहीं: कौशल • 25 दिसम्बर पर पुण्य यादगार,अवध की धरती के अनमोल रत्न : नौशाद • "मंत्री हर्षवर्धन की तत्परता: जयपुर थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार" • हाउसवाइफ: समाज की धुरी और त्याग की मूर्ति • विश्व में शांति की गारंटी है सनातन धर्म : योगी आदित्यनाथ   • मनुष्य के शक्तियों की सीमा अपार है-हरिंद्र सिंह • सख्ती:अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि को तत्काल समाप्त कराया जाए-सीएम • अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो आयोजित करेगी योगी सरकार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में लगभग 800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

D

Dainik India News

• 6464 views
मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में लगभग 800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

274 करोड़ रु0 की लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास सहित लगभग 529 करोड़ रु0 की 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद चन्दौली में लगभग 800 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद चन्दौली में 274 करोड़ रुपए की लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास सहित लगभग 529 करोड़ रुपए की 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज चन्दौली का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का मानक व गुणवत्ता के साथ तेज गति से निर्माण कराने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज चन्दौली का नामकरण पूज्य बाबा कीनाराम के नाम पर किए जाने की घोषणा की। राजकीय मेडिकल कॉलेज चन्दौली में बाबा कीनाराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अघोरेश्वर बाबा कीनाराम जी परम आध्यात्मिक विभूति थे। दीन, दुखियों, वंचितों व अन्य पिछड़ों के प्रति उनके मन में अनुराग था। उनकी सिद्धियों ने न जाने कितने लोगों के जीवन में परिवर्तन ला दिया। बाबा के समारोह में आज भी लाखों गरीब, वंचित सहित हर तबके के लोग सम्मिलित होते हैं। बाबा की कृपा सूक्ष्म रूप से इस क्षेत्र तथा सब पर बराबर बनी हुई है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद चन्दौली में मेडिकल कॉलेज आधुनिक चिकित्सा का एक उत्तम केन्द्र होगा। मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का चिकित्सालय बनाया जाएगा। यह मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सकों व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इस चिकित्सा संस्थान के बन जाने से जनपद के निवासियों को इलाज के लिए वाराणसी, दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जनपद चन्दौली के साथ ही पड़ोसी राज्य बिहार के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार का पारस्परिक सम्बन्ध और भी सुदृढ़ होगा।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, चिकित्सालय, सड़क, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल आदि आमजन के जीवन को खुशहाल बनाने वाली अनेक परियोजनाएं तेजी से मूर्तरूप ले रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा जनाकांक्षाओं को ध्यान में रखकर कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि चुने जाने पर विकास की योजनाएं धरातल पर उतरती हैं, जिसका लाभ गांव, गरीब, नौजवान, महिला सहित सभी वंचित वर्गों को मिलता है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के विकास के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र दिया है। सबका विकास से आशय है कि राज्य सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के हित व कल्याण के लिए कार्य करेगी। यही मंत्र भारत को दुनिया में एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नेतृत्व में पूरे भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा है। वर्तमान में चन्दौली सहित गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र आदि जनपदों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, जिसके बारे में पहले कोई सोचता भी नहीं था। वर्ष 2022 तक प्रदेश के सभी जनपदों को मेडिकल कॉलेज दे देंगे।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में केन्द्र तथा राज्य सरकार ने प्रत्येक गरीब को आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलेण्डर, बिजली से रोशनी आदि सुविधाएं सुलभ करायी हैं। प्रदेश सरकार हर तबके को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दे रही है। कोरोना के समय में सभी गरीब व जरूरतमन्द परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा ई-पॉस मशीनों की मदद से राशन वितरण कराया जा रहा है। तकनीक के उपयोग से सही व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंच रहा है। उन्होंने जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि की बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि गरीब को सताने वाले किसी भी अपराधी, माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होनें कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों एवं भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में सेवायोजित किया गया है। प्रदेश में हुए निवेश के माध्यम से 1.61 करोड़ लोगों को तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित कर लगभग 50 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में नौकरियों में चयन मेरिट के आधार पर पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री, भारत सरकार डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पहल पर जनपद चन्दौली में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हो रहा है। मुख्यमंत्री जी विकास कार्यों को तत्परता से संचालित करने के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने यहां पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पहले ही प्रारम्भ करा दिया, आज इसका शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। अपराधी और माफिया आज सलाखों में पीछे हैं। प्रदेश में विकास परियोजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया गया है। राज्य में बेहतर कोरोना प्रबन्धन के लिए मुख्यमंत्री जी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी सबसे बड़े कोरोना योद्धा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से जनपद के माधोपुर में सब्जी अनुसंधान केन्द्र खोले जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। सब्जी अनुसंधान केन्द्र से चन्दौली सहित आसपास के जनपदों के किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य में चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि के साथ ही उन्हें सुदृढ़ भी किया गया है। मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाए। इसी क्रम में आज जनपद चन्दौली में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जा रहा है।
इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री श्री रमाशंकर सिंह पटेल सहित सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!