ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
साकार होने को है ताउम्र का सपना • लखनऊ को उच्च शिक्षा में नवाचार से आधुनिकतम विश्वविद्यालय के निर्माण मे मील का पत्थर होगा SRGI:जितेन्द्र प्रताप सिंह • संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय प्रान्त समीक्षा गोष्ठी का सफल आयोजन • अब डीएक्सएन कोड से पहचाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट • <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> • मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, • होली के महापर्व पर युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं • प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड राजधानी में पेश, लाभार्थियों को सौंपे गए लाभ • साकार होने को है ताउम्र का सपना • लखनऊ को उच्च शिक्षा में नवाचार से आधुनिकतम विश्वविद्यालय के निर्माण मे मील का पत्थर होगा SRGI:जितेन्द्र प्रताप सिंह • संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय प्रान्त समीक्षा गोष्ठी का सफल आयोजन • अब डीएक्सएन कोड से पहचाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट • <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> • मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, • होली के महापर्व पर युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं • प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड राजधानी में पेश, लाभार्थियों को सौंपे गए लाभ •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) की समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 9010 views

नगर निकायों एवं डूडा के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ।
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण एवं नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं वाटर टेस्टिंग, प्रतिबंधित प्लास्टिक संबंधी कार्यवाही, सार्वजनिक मार्गों एवं भूमियों के अतिक्रमण की स्थिति, राज्य वित्त एवं 15 वा वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का विवरण, सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय निर्माण, अमृत योजना आदि की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो गए हैं, उनके भुगतान यथाशीघ्र कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास का भौतिक सत्यापन करने के बाद ही भुगतान करें। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिए कि अपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण करा लें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतो को निर्देश दिए गए कि गौशालाओं में रखे गए पशुओं का वैक्सीनेशन अवश्य करा लें, जिससे पशुओं में होने वाले संक्रमण को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने पशुओं के लिए भूसा, चोकर व पानी आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा डॉ० ददन कुमार, ए.डी.एस.टी.ओ. रजनीश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार सहित समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!