ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
Holi 2025: भद्रा के साए में आज होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सनातन नव वर्ष का महत्व भाजपा विजयरथ पर सवार, तीसरी बार भाजपा सरकार - जितेन्द्र प्रताप सिंह संस्कृतभारती के महामंत्री सत्यनारायण भट्ट का अवध प्रांत प्रवास: सात दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और संगठन की योजनाओं पर मंथन सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिख रहा असर, एक माह में परिवहन निगम ने कमाए साढ़े 32 लाख देश ही नहीं दुनिया भर में होगी उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की पहचानः सीएम योगी  राष्ट्रीय शिक्षा नीति सभी को अपनी योग्यता सिद्ध करने का अवसर देने वाली है: मुख्यमंत्री मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह Holi 2025: भद्रा के साए में आज होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सनातन नव वर्ष का महत्व भाजपा विजयरथ पर सवार, तीसरी बार भाजपा सरकार - जितेन्द्र प्रताप सिंह संस्कृतभारती के महामंत्री सत्यनारायण भट्ट का अवध प्रांत प्रवास: सात दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और संगठन की योजनाओं पर मंथन सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिख रहा असर, एक माह में परिवहन निगम ने कमाए साढ़े 32 लाख देश ही नहीं दुनिया भर में होगी उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की पहचानः सीएम योगी  राष्ट्रीय शिक्षा नीति सभी को अपनी योग्यता सिद्ध करने का अवसर देने वाली है: मुख्यमंत्री मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न ,

B

Bhargav Bhargav

26 views

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण वैवाहिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी दैनिक इण्डिया न्यूज मऊ। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय समिति द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर को निर्धारित है।दिनांक 17 नवंबर 2022 तक कुल 320 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने समस्त प्राप्त आवेदनों की गहनता से जांच करने एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान जोड़ों को प्रदान किए जाने वाली वैवाहिक सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना की चर्चा के दौरान समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022- 23 में 89419 लाभार्थियों के सापेक्ष 43739 लाभार्थियों को 1248.05 लाख की धनराशि निदेशालय द्वारा प्रेषित की गई है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022- 23 में शासन द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार छात्र/छात्राओं के रिकॉर्ड स्वीकृति/अस्वीकृति हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी के आई.डी.पर प्राप्त हो चुके हैं।प्राप्त रिकार्डो की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021- 22 के 32 छात्र एवं 2022- 23 के 73 छात्र पंजीकृत हैं तथा दिनांक 1 सितंबर 2022 से यू.पी.एस.एस. एस.सी.(पेट)की कक्षाएं संचालित की जा रही है जिसमें 175 छात्र पंजीकृत है, जो निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के आधार सीडिंग कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रवृत्ति योजना के तहत प्राप्त रिकार्ड के सत्यापन कार्य को निर्धारित समय के अंदर पूर्ण करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना ,अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार उत्पीड़न योजना एवं किन्नर कल्याण बोर्ड से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!