ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
रिटायर अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’! विजिलेंस की दस्तक से खुलीं अकूत दौलत की परतें • भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में नामित पार्षदों का गरिमामय अभिनंदन • आयुर्वेद, योग और नाथपंथ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का गोरखपुर में शुभारंभ • मैग्नीशियम : शरीर का अनदेखा नायक • <strong>जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम</strong> • चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन राष्ट्रीय औसत से बेहतर: मुख्यमंत्री • रिटायर अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’! विजिलेंस की दस्तक से खुलीं अकूत दौलत की परतें • भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में नामित पार्षदों का गरिमामय अभिनंदन • आयुर्वेद, योग और नाथपंथ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का गोरखपुर में शुभारंभ • मैग्नीशियम : शरीर का अनदेखा नायक • <strong>जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम</strong> • चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन राष्ट्रीय औसत से बेहतर: मुख्यमंत्री •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 8431 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

नीली बत्ती एवं हूटर लगे प्राइवेट वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इंडिया न्यूज मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान ए.आर.टी.ओ.कहकसा खातून ने बताया कि गत माह हेलमेट में 511, सीट बेल्ट में 169 लोगों का चालान होने के अलावा 117 ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन भी किया गया। उन्होंने बताया कि पंजीकृत 588 स्कूली वाहनों मे से 122 स्कूली वाहन फिटनेस में फेल पाए गए, जिन्हें नोटिस प्रेषित करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा 35 स्कूली वाहनों का चालान भी किया गया है। ओवरलोड में 61 वाहनों को का चालान किया गया तथा 33 वाहनों को निरुद्ध किया गया।हूटर एवं प्रेशर हॉर्न वाले 18 वाहनों का भी चालान माह नवंबर में किया गया। ई-रिक्शा के खिलाफ चलाए गए अभियान में पिछले माह कुल 22 ई रिक्शा का चालान किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रकार के चालानो की संख्या बहुत ही कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए टीमों की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही चालानो की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश ए.आर.टी.ओ. को दिए। उन्होंने जनपद के सभी प्रवेश करने एवं बाहर आने जाने वाले केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती कर 1 माह तक लगातार सर्वे करने के निर्देश दिए, जिससे अन्य प्रदेशों के पंजीकृत वाहनों के साथ ही साथ प्रतिदिन जनपद में आने वाले वाहनों की संख्या पर नजर रखी जा सके। साथ ही बिना परमिट के घूमने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सके। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को फिटनेस फेल गाड़ियों की सूची तथा उनके खिलाफ अब तक की गई कार्रवाईयों की रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को ओवरलोडिंग वाले वाहनों का पूरा विवरण ए.आर.टी.ओ. से लेकर उनके खिलाफ की गई कार्रवाईयों का पूरा ब्यौरा भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनपद में प्राइवेट वाहनों पर लगे हूटर एवं नीली बत्ती का मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। साथ ही ऐसे सभी संदिग्ध गाड़ियां, जिनमें काले शीशे लगे हो, नंबर प्लेटों पर अनावश्यक चीजें प्रदर्शित हो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रभारी एवं ए.आर.टी.ओ. को कम उम्र के लड़के ई-रिक्शा का संचालन न करने पाए, इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग यातायात प्रभारी एवं पुलिस विभाग को जांच टीमों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अधिक सक्रियता दिखाते हुए अवैध वाहनों एवं चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन,नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, एआरटीओ कहकसा खातून एवं रमेश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जितेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!