ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
शिक्षा से ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार होगा : मुख्यमंत्री योगी • लखनऊ मेट्रो का नया सफ़र शुरू— चारबाग़ से ओल्ड कैंट तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंज़ूरी • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • खत्म होंगे विवाद और स्मार्ट बनेंगे गांव-योगी • पृथ्वी का स्वर्ग वहाँ होता है जहाँ बुजुर्ग मुस्कराते हुये मिलेःजिलाधिकारी • वर्षा काल में नगर-निगम का स्वच्छता अभियान: महिलाओं ने किया धन्यवाद और सराहना • लूट और हत्या करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार • छ:दिवसीय अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ • शिक्षा से ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार होगा : मुख्यमंत्री योगी • लखनऊ मेट्रो का नया सफ़र शुरू— चारबाग़ से ओल्ड कैंट तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंज़ूरी • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • खत्म होंगे विवाद और स्मार्ट बनेंगे गांव-योगी • पृथ्वी का स्वर्ग वहाँ होता है जहाँ बुजुर्ग मुस्कराते हुये मिलेःजिलाधिकारी • वर्षा काल में नगर-निगम का स्वच्छता अभियान: महिलाओं ने किया धन्यवाद और सराहना • लूट और हत्या करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार • छ:दिवसीय अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ •
Uncategorized English

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण योजनाओ के संबंध में बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 6455 views
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण योजनाओ के संबंध में बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति होने पर मिशन निदेशक को पत्र लिखने के दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

 मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण योजनाओ के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं को मिशन कार्यालय लखनऊ से दिनांक 17 मई 2022 को मिले विभिन्न लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक कार्य शुरू नहीं करने पर जिलाधिकारी ने प्राचार्य आई0टी0आई0 को लक्ष्य प्राप्त की तिथि से 3 माह के अंदर कार्य नहीं शुरू करने पर निजी प्रशिक्षण प्रदाता की बैंक गारंटी जप्त करने के निर्देश दिए। निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कमेटी बनाकर जांच करने के भी निर्देश दिए गए। डी0डी0यू0जी0के0वाई0 योजना की समीक्षा के दौरान रूरल इंस्टीट्यूट फॉर कैरियर एंड एंप्लॉयमेंट सोसायटी द्वारा लक्ष्य 280 के सापेक्ष 105 लोगों की पूर्ति पर जिलाधिकारी ने निजी प्रशिक्षण प्रदाता के खिलाफ मिशन निदेशक को इस संबंध में पत्र लिखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रानीडीह सेवा समिति को लक्ष्य 315 के सापेक्ष मात्र 98 की पूर्ति पर जिलाधिकारी ने मिशन निदेशक को पुनः पत्र लिखने के निर्देश दिए। निजी प्रशिक्षण प्रदाता सोसाईटी फॉर चैरिटी ओबलिगेशन टेक्नोलॉजी एंड ट्रेनिंग एवं सीहाक इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अगस्त एवं दिसंबर में प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ करने की बात कही गई। इन निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं को यथाशीघ्र प्रशिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश  जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने बंद पड़े प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं समस्त निजी प्रशिक्षण प्रदाता के अधिकारी उपस्थित थे

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!