ब्रेकिंग न्यूज़
फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू |
हाइलाइट न्यूज़
सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए: मुख्यमंत्री • अवैध देशी शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार । • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश – “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” • मदरसा शिक्षा परिषद चेयरमैन उतर प्रदेश डा0 इफ्तिखार अहमद जावेद नें किया मऊ जनपद का भ्रमण • भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक गोष्ठी, प्रदेश अध्यक्ष ने बजट को बताया विकास की नई धारा • मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के 27% आरक्षण का कानून निरस्त • महापौर सुषमा खर्कवाल एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया समर्पण वृद्धाश्रम का किया भ्रमण • यातायात विभाग मऊ नें दिया यातायात नियमों की जानकारी , शहर के विभिन्न स्थानों पर की गयी सघन चेकिंग • सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए: मुख्यमंत्री • अवैध देशी शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार । • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश – “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” • मदरसा शिक्षा परिषद चेयरमैन उतर प्रदेश डा0 इफ्तिखार अहमद जावेद नें किया मऊ जनपद का भ्रमण • भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक गोष्ठी, प्रदेश अध्यक्ष ने बजट को बताया विकास की नई धारा • मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के 27% आरक्षण का कानून निरस्त • महापौर सुषमा खर्कवाल एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया समर्पण वृद्धाश्रम का किया भ्रमण • यातायात विभाग मऊ नें दिया यातायात नियमों की जानकारी , शहर के विभिन्न स्थानों पर की गयी सघन चेकिंग •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 6674 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

वाहनों की फिटनेस जांच और परिवहन सुरक्षा को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज,मऊ, उत्तर प्रदेश।जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय वाहनों की फिटनेस जांच, सुरक्षा मानकों और परिवहन व्यवस्था को लेकर व्यापक समीक्षा की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के वाहनों की नियमित फिटनेस जांच कराई जाती है। मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले वाहनों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई भी की जाती है।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि विद्यालयों में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की लापरवाही से यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे विद्यालय प्रबंधन और चालक की होगी। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वे अपने वाहनों की नियमित फिटनेस जांच कराते रहें और शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाए और जहां गठन नहीं हुआ है वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए तथा वाहन चालक के पास सभी वैध दस्तावेज उपलब्ध रहें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों या ड्राइविंग के दौरान मोबाइल-ईयरफोन का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया कि मानक के विपरीत ऑटो और ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय भेजने से अभिभावकों को रोकें और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। साथ ही नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक या स्कूटी चलाकर विद्यालय आने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते हुए पाए जाने पर उनके वाहन जप्त किए जाएंगे। उन्होंने यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

बैठक में विद्यालय मार्गों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने और सुगम यातायात हेतु समुचित मार्ग निर्धारित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालय प्रबंधक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें और शासन-स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों का कठोरता से पालन सुनिश्चित कराएं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक इलामारन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह एवं मंत्री एके शर्मा के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!