ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
जनकल्याण समिति व वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लखनऊ वासियों को मतदान के लिए प्रेरित करने पहुंचे - जितेन्द्र प्रताप सिंह • मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग का किया लोकार्पण • थाना समाधान दिवस पर दक्षिण टोला थाने में जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई   • बागेश्वर बालाजी के मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन • ख़्वाजा अफजाल निजामी के निधन पर शोक • सशक्त बूथ, सशक्त संगठन: उत्तर विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा • एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के क्रम में किया गया जागरूक • जनकल्याण समिति व वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लखनऊ वासियों को मतदान के लिए प्रेरित करने पहुंचे - जितेन्द्र प्रताप सिंह • मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग का किया लोकार्पण • थाना समाधान दिवस पर दक्षिण टोला थाने में जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई   • बागेश्वर बालाजी के मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन • ख़्वाजा अफजाल निजामी के निधन पर शोक • सशक्त बूथ, सशक्त संगठन: उत्तर विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा • एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के क्रम में किया गया जागरूक •
उत्तर प्रदेश English

जिलाधिकारी नें जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

B

Bhargav Bhargav

• 7070 views
जिलाधिकारी नें जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

जनपद के विकास में सहायक परिस्थितियों का निर्माण कर,जनपद को आगे ले जाने हेतु जिला प्रशासन सदैव तत्पर- जिलाधिकारी

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज मऊ । जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, मऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।


यह कार्यक्रम सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में आज से आयोजित किया जा रहा है। दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के उपरांत जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में आज के दिन को मऊ के इतिहास का विशेष दिन बताते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हम जनपद के स्थापना दिवस को मना रहे हैं।जनपद का पूर्वांचल में विशेष स्थान है।कुछ विशेष कारणों की वजह से जनपद के विकास का पहिया थम सा गया था, परंतु विकास में आने वाली सभी बाधाओं को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है एवं जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। अपनी स्थापना के साथ ही जनपद ने पूर्वांचल में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। हम सभी एकजुट होकर इसे और भी आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद मऊ के विकास के लिए जिला प्रशासन हर प्रकार के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं। यहां पर उद्योगों के विकास की असीम संभावनाएं है। इस जनपद की भौगोलिक स्थिति भी ऐसी है, जिससे जनपद में शांति व्यवस्था स्थापित करते हुए विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जाए जा सकता है।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए जनपद के विकास में सभी के सहयोग की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण गुप्ता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार राय ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन राजेश श्रीवास्तव एवम् अलका जी ने किया।
इस अवसर पर जिला जज श्री रामेश्वर,पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे,सचिव,जिला विधिक प्राधिकरण श्री मित्रेश सिंह कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री अभय कुमार पांडे,नगर मजिस्ट्रेट श्री नीतीश कुमार सिंह,जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य कई जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!