ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सात मसालों का वह अमृत जो गट के जीवों को जगाकर पूरी देह को दोबारा जीवित कर देता • सुषमा खरकवाल को महानगर विस्तार जनकल्याण समिति का खुला समर्थन - जे पी सिंह • 04 से 07 दिसंबर तक लखनऊ में 24 कुण्डीय “राष्ट्र–शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” का दिव्य आयोजन • NEET स्कैम की जांच में बड़े खुलासे, कई गिरफ्तारियां • 14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की गई बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा • ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister • समर्पण दिवस: दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में भारत की दिशा-डॉ महेंद्र सिंह • समर्पण वृद्ध आश्रम मे संवासियों हेतू चिकित्सीय व अन्य सुविधाओं के सम्बंध मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - जे पी सिंह • सात मसालों का वह अमृत जो गट के जीवों को जगाकर पूरी देह को दोबारा जीवित कर देता • सुषमा खरकवाल को महानगर विस्तार जनकल्याण समिति का खुला समर्थन - जे पी सिंह • 04 से 07 दिसंबर तक लखनऊ में 24 कुण्डीय “राष्ट्र–शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” का दिव्य आयोजन • NEET स्कैम की जांच में बड़े खुलासे, कई गिरफ्तारियां • 14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की गई बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा • ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister • समर्पण दिवस: दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में भारत की दिशा-डॉ महेंद्र सिंह • समर्पण वृद्ध आश्रम मे संवासियों हेतू चिकित्सीय व अन्य सुविधाओं के सम्बंध मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - जे पी सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिला पंचायत सभागार में हुआ विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन

D

Dainik India News

• 6553 views
जिला पंचायत सभागार में हुआ विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज


मऊ । 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक सेवा सप्ताह जिला पंचायत सभागार में कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विधिक सेवा की जानकारी दिया जाना ही प्राधिकरण का उदे्श्य है, उन्होने बताया कि विधिक सेवा के तहत किसी भी क्षेत्र में निःशुल्क सलाह दिया जाना, लोक अदालतों के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण किया जाना, पीड़ित क्षत्रिपूर्ति योजना के तहत बताया कि किसी गरीब कमजोर महिला की मदद के लिए यदि पीड़ित महिला अपने साथ हुई घटना का सही बयान न्यायालय के समक्ष दें, तो उस महिला को न्याय दिलाना, उन्होने यह भी बताया कि जनपद के किसी सरकारी विभागों में यदि कोई अधिकारी द्वारा समस्याओं को सुनी नहीं जाती है तो उसके लिखित जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण में दें उस अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों से बताया कि आप जनता के बीच की कड़ी हैं विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता के बीच दें, जिससे पात्र व्यक्तियों को सही जानकारी एवं योजना का लाभ मिल सके। उन्होने बताया कि किसी भी मामले को लिखित रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दें तो निश्चित रूप से आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
वरिष्ठ महिला अधिवक्ता उमा रिजवी द्वारा जिला विधिक के उद्ेश्यों को बताते हुए कहा कि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्ेश्यों को बताया जाना है जिसके माध्यम से जनता अपनी समस्याओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक लायें और उनकी समस्याओं का निदान जिला विधिक द्वारा किया जा सके। उन्होेने बताया कि जनता कि समस्याएं तमाम हैं आपसी मुकदमों के जाल में फसकर अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते हैं, उनके मुकदमें में लगे अधिवक्ता तारीख पर तारीख देकर दौड़ाते रहते हैं। इन सभी समस्याओं को समाप्त करना ही जिला सेवा विधिक प्राधिकरण का मुख्य उद्ेश्य है।
वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार राय द्वारा अपने संबोधन में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समाज के गरीब से गरीब व्यक्तियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आपसी मुकदमे का निस्तारण सुलह समझौतों के माध्यम से किया जा रहा है।
विद्वान अधिवक्ता विनोद सिंह द्वारा बताया गया कि समाज के गरीबों के मुकदमों को लड़ने के लिए बताया कि समाज के उन गरीब व्यक्तियों जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम हो उन गरीब व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय द्वारा सभी जिला पंचायत सदस्यों से कहा गया कि जनता हमे अपना प्रतिनिधि चुन कर भेजी है अपना और समाज के विकास के लिए इस लिए हम सबका कर्तव्य है कि अपने समाज के प्रति इमानदारी से कार्य करें, उन्होने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्ेश्य समाज के गरीब कमजोर व्यक्तियों के समस्याओं के निस्तारण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस लिए संबंधित जिला पंचायत सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र गोयल, अखिलेश राजभर, पंकज भारती, रमेश सिंह, लाल बहादुर मौर्य, असफाक, राघेश्याम मौर्य, अजय जयसवाल विकास सिंह निकुम्भ, धीरज त्रिपाठी सहित अधिवक्ता उपस्थित रहें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!