ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
इन गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी-सीएम योगी • मारपीट मामले में पुलिस ने किया तीन पर मुकदमा दर्ज • बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय • पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्रीय मांगों हेतु लखनऊ रवाना,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ • दिशा आईटीआई कॉलेज पर लावा कंपनी नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का किया गया आयोजन • भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) का प्रतिनिधिमंडल माननीय शिवपाल सिंह यादव जी से भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी एवं व्यापारी समस्याओं पर ज्ञापन दिया • समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि • परिवार, संस्कार और सनातन जीवन मूल्यों पर आत्मीय संवाद, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से भावपूर्ण भेंट • इन गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी-सीएम योगी • मारपीट मामले में पुलिस ने किया तीन पर मुकदमा दर्ज • बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय • पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्रीय मांगों हेतु लखनऊ रवाना,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ • दिशा आईटीआई कॉलेज पर लावा कंपनी नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का किया गया आयोजन • भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) का प्रतिनिधिमंडल माननीय शिवपाल सिंह यादव जी से भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी एवं व्यापारी समस्याओं पर ज्ञापन दिया • समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि • परिवार, संस्कार और सनातन जीवन मूल्यों पर आत्मीय संवाद, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से भावपूर्ण भेंट •
Uncategorized English

दो टूक:जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी

D

Dainik India News

• 7749 views

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारण का दिया भरोसा

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि जिलों में तैनात अधिकारी लोगों की फरियाद को गंभीरता से सुनें और उनकी शिकायतों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसमें रायबरेली, उन्नाव, बहराइच, सीतापुर कई अन्य जनपदों के लोग शामिल थे। सीएम ने भी पूरी गंभीरता से उनकी बातों को सुना और अधिकारियों को कार्यवाही के आदेश दिए।

जनता दर्शन में पहुंचे कई लोगों ने अपने इलाज को लेकर सीएम से सरकारी मदद की अपील की। सीएम योगी ने भी उन्हें तत्काल राहत के लिए आश्वस्त किया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो जमीन पर कब्जे को लेकर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह आपराधिक घटनाओं की शिकायत पर भी सीएम ने जिलाधिकारी को मामला संज्ञान में लेने और कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने नियुक्ति से संबंधित समस्याओं को सीएम से साझा किया तो कुछ ने जिलों में अपनी शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा सुनवाई न किए जाने की बात कही। इस पर सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि सभी जिलों में अधिकारी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें और तुरंत कार्यवाही करें। कुछ लोग ऐसे भी थे, जो परिजनों के गम हो जाने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सब की बात सुनी। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि परेशान मत होइए, हर मामले में प्रभावी कार्यवाही कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!