ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्याें का किया समीक्षा दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:हरिंद्र कुमार सिंह संस्कृतभारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग का ,समापन सत्र हुआ सम्पन्न निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह राष्ट्रीय सनातन महासंघ की आध्यात्मिक पहल को मिला प्रशासनिक सहयोग,आध्यातमिक तत्वबोध और गायत्री के गूढ़ रहस्यों पर हुई विस्तृत चर्चा Important executive meeting of Uttar Pradesh Madhyamik Sanskrit Shiksha Parishad held for session 2023-24 - JP Singh <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्याें का किया समीक्षा दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:हरिंद्र कुमार सिंह संस्कृतभारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग का ,समापन सत्र हुआ सम्पन्न निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह राष्ट्रीय सनातन महासंघ की आध्यात्मिक पहल को मिला प्रशासनिक सहयोग,आध्यातमिक तत्वबोध और गायत्री के गूढ़ रहस्यों पर हुई विस्तृत चर्चा Important executive meeting of Uttar Pradesh Madhyamik Sanskrit Shiksha Parishad held for session 2023-24 - JP Singh <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em>
उत्तर प्रदेश सरकार English

नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वदेशी मेले में की खरीदारी

D

Dainik India News

4411 views
नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वदेशी मेले में की खरीदारी

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सोमवार शाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय खेल मैदान में चल रहे ‘यूपी ट्रेड शो 2025 – स्वदेशी मेला’ का भ्रमण किया और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की।

नीरज सिंह ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहन देते हुए चिकनकारी, जरदोजी, दरी-कालीन, मिट्टी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, दीये, महिलाओं द्वारा तैयार सजावटी सामान, अचार, नमकीन और अन्य खाद्य वस्तुओं के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने दुकानदारों से सरकार द्वारा संचालित ‘स्वदेशी अपनाओ अभियान’ के बारे में संवाद भी किया।

एमएसएमई एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और लखनऊ चिकनकारी का अंगवस्त्र भेंट कर नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी का स्वागत किया। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संयोजक अभिषेक खरे, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, राकेश सिंह, सौरभ वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मुन्ना त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, मयंक बाजपेयी और दीपा मिश्रा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों को ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ थीम पर आधारित स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

‘स्वदेशी खरीदेंगे और स्वदेशी ही अपनाएंगे’ का आह्वान करते हुए नीरज सिंह ने सभी को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘लोकल फॉर लोकल’ के आह्वान पर भारत के अनेक उत्पाद आज विश्व बाजार में अपनी पहचान बना चुके हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पतंजलि आयुर्वेद जैसे स्वदेशी ब्रांड आज हर घर में पहुंच चुके हैं।

नीरज सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी महामारी के दौरान जब पूरा विश्व हाहाकार कर रहा था, तब भारत ने अपनी आत्मशक्ति का प्रदर्शन करते हुए 140 करोड़ लोगों को स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध कराई, साथ ही ब्राजील और इंडोनेशिया जैसे देशों को भी वैक्सीन भेजी।
उन्होंने बताया कि आज रक्षा क्षेत्र में भी भारत हजारों करोड़ रुपये का निर्यात कर रहा है और लखनऊ की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओडीओपी योजना के तहत प्रत्येक जिले के उत्पादों को नई पहचान मिली है और वे आज पूरे देश में अपनी धूम मचा रहे हैं। स्वदेशी मेले के जरिए जिला स्तर पर उद्यमियों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को अपने उत्पाद बेचने का उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दीपावली से पूर्व जीएसटी दरों में की गई कटौती को नीरज सिंह ने “देश के लिए एक बड़ा उपहार” बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार स्वदेशी मेला छोटे उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों के लिए एक बड़ा मंच साबित हो रहा है, जो दीपावली पर्व पर उनके चेहरों पर प्रसन्नता और घरों में खुशहाली लाने का माध्यम बनेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!