ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कांत ओझा जी मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद की बार कौंसिल के अध्यक्ष चुने गए • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह • अलीगढ़ में मालगाड़ी के पहिये ट्रैक से उतरे • तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ • “सनातन की ध्वजा तले सियासत का समर्पण : अखिलेश यादव ने संत परंपरा के चरणों में झुकाकर कहा — ‘संतों के मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ेगी हमारी राजनीति’” • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • नवरात्रि में दुर्गा पंडालों से नारी शक्ति को जागृत करेगी योगी सरकार • वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कांत ओझा जी मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद की बार कौंसिल के अध्यक्ष चुने गए • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह • अलीगढ़ में मालगाड़ी के पहिये ट्रैक से उतरे • तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ • “सनातन की ध्वजा तले सियासत का समर्पण : अखिलेश यादव ने संत परंपरा के चरणों में झुकाकर कहा — ‘संतों के मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ेगी हमारी राजनीति’” • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • नवरात्रि में दुर्गा पंडालों से नारी शक्ति को जागृत करेगी योगी सरकार •
Uncategorized English

एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति

D

Dainik India News

• 6073 views
एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति

जितेंद्र प्रताप सिंह ने बैंक को बताया 'कस्टमर फ्रैंडली', सुधीर हलवासिया ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना , केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ। एक्सिस बैंक की ओर से आयोजित कस्टमर मीट कार्यक्रम में दो विशिष्ट हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर हलवासिया और राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने शिरकत की और एक्सिस बैंक की सेवाओं तथा कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे निजी बैंकों की श्रेणी में एक उच्च कोटि का बैंक बताया।

इस अवसर पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बैंक कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “बैंक के कर्मचारी उसकी आधारशिला होते हैं, जिनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से ही कोई भी संस्था सफलता की ऊँचाइयों को छूती है। एक्सिस बैंक ने कस्टमर फ्रेंडली व्यवहार और प्रोफेशनल सेवा के माध्यम से निजी बैंकों में एक अलग पहचान बनाई है।” उन्होंने यह भी कहा कि बैंक की कार्यशैली ग्राहकों के हित में है और भविष्य में यह बैंक और अधिक उन्नति करेगा।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर हलवासिया ने भी सभी उपस्थित जनों को शुभकामनाएं देते हुए एक्सिस बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान न केवल आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में केक काटकर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस कस्टमर मीट ने यह संदेश दिया कि निजी क्षेत्र के बैंक भी पारदर्शिता, उत्कृष्ट सेवाओं और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकते हैं। एक्सिस बैंक की यह पहल निःसंदेह अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणा स्वरूप है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!