ब्रेकिंग न्यूज़
विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी ने गोबर से पेंट बनाने वाली परियोजना का किया शुभारंभ ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि पट्टा न करने के संबंध में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जनपद में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन संस्कृतभारती ने राममय कवि सम्मेलन संग दीपोत्सव मनाया - जे पी सिंह भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में नामित पार्षदों का गरिमामय अभिनंदन संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी एलआईयू मल्हौर–किसान पथ संपर्क मार्ग पर द्वि-पुल निर्माण का भव्य शिलान्यास: विकास का सशक्त उद्घोष समस्त भारत वाशियों की दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:उमाकान्त जिलाधिकारी ने गोबर से पेंट बनाने वाली परियोजना का किया शुभारंभ ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि पट्टा न करने के संबंध में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जनपद में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन संस्कृतभारती ने राममय कवि सम्मेलन संग दीपोत्सव मनाया - जे पी सिंह भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में नामित पार्षदों का गरिमामय अभिनंदन संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी एलआईयू मल्हौर–किसान पथ संपर्क मार्ग पर द्वि-पुल निर्माण का भव्य शिलान्यास: विकास का सशक्त उद्घोष समस्त भारत वाशियों की दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:उमाकान्त
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

D

Dainik India News

4993 views

जर्जर विद्युत तारों, सिंचाई और कृषि संबंधी समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, मधुमक्खी पालन से आय बढ़ाने पर दिया जोर

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।

जनपद के किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि विकास को गति देने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने की। किसान दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने कृषि, सिंचाई, विद्युत, उद्यान तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

किसान दिवस में विद्युत व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। किसानों ने बताया कि जनपद के कई ग्रामीण क्षेत्रों में 11000 वोल्टेज के विद्युत तार जर्जर अवस्था में लटक रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस गंभीर समस्या पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जर्जर तारों को बदलने तथा सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को मधुमक्खी पालन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है, जिससे किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के माध्यम से फसलों में परागण बढ़ता है, जिससे उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होती है। साथ ही सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने किसानों को उन्नत खेती, फसल सुरक्षा, जैविक कृषि तथा शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत और समस्या का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान कराया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। किसान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!