ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
मत्स्य पालन हेतु एक दिवसीय तालाब पट्टा शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न लुईस फाउंडेशन द्वारा 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया समाधान दिवस में जिलाधिकारी मऊ का दिखा कड़ा रुख जनता के हित में अवैध निर्माण पर चलवाया बुलडोजर सहाराश्री' की पहली पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि देने को लगी कतार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अर्पित की श्रद्धांजलि पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आयोजित की “किसान गोष्ठी”, आधुनिक तकनीक से कृषि सुधार का दिया संदेश मत्स्य पालन हेतु एक दिवसीय तालाब पट्टा शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न लुईस फाउंडेशन द्वारा 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया समाधान दिवस में जिलाधिकारी मऊ का दिखा कड़ा रुख जनता के हित में अवैध निर्माण पर चलवाया बुलडोजर सहाराश्री' की पहली पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि देने को लगी कतार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अर्पित की श्रद्धांजलि पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आयोजित की “किसान गोष्ठी”, आधुनिक तकनीक से कृषि सुधार का दिया संदेश
ताज़ा खबर English

विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु”

D

Dainik India News

4563 views
विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु”

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। विकास नगर क्षेत्र के विनायक पुरम स्थित एक पार्क में आज आध्यात्मिक चेतना का महाकुंभ उमड़ पड़ा। व्यास पीठ पर दिव्य कथा का अमृतपान जन सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री स्वामी सत्येंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से हुआ।

स्वामी जी ने जब भागवत के दशम स्कंध के उस परम पावन प्रसंग का उद्घाटन किया, तो पूरे वातावरण में एक अद्भुत शांति छा गई। कथा की शुरुआत कंस के उस लोहे के कारागार से हुई—जो केवल दीवारें नहीं थीं, बल्कि अहंकार और भय का मूर्त रूप थीं। महंत जी ने समझाया कि जैसे देवकी और वासुदेव राजवैभव के उत्तराधिकारी होते हुए भी उस कारागार में बंधे थे, वैसे ही हम मनुष्य अपनी कामनाओं और बंधनों के कारण स्वयं को एक अदृश्य जेल में बंद कर लेते हैं। हर क्षण मृत्यु का भय, हर सांस गिनती की — यही सांसारिक जीवन का प्रतीक है।

और फिर, जब भाद्रपद की अष्टमी की मध्यरात्रि आई, नियति मौन हो गई और उसी क्षण हुआ वह दैवीय चमत्कार। महंत जी ने भावविभोर होकर बताया कि उस क्षण स्वयं भगवान की योगमाया सक्रिय हुई। जो द्वारपाल कभी सोते नहीं थे, वे अचेतन निद्रा में चले गए। आकाश से देवताओं ने पुष्पवर्षा की, गंधर्वों ने स्तुति गान किया, और काल भी थम गया। उस कारागार में दिव्य तेज फैला — वह “सच्चिदानंद” का प्रकटीकरण था। महंत जी ने कहा, यह क्षण बताता है कि बंधन में भी आत्मा मुक्त और शुद्ध रहती है। जब सच्चे हृदय से शरणागति होती है, तो संसार के सभी बंधन शिथिल हो जाते हैं — यही ईश्वर की अनंत महिमा है।

कथा का अगला प्रसंग था यात्रा का रहस्य — वासुदेव का अपने नवजात पुत्र को लेकर यमुना पार गोकुल जाना। सत्येंद्र शास्त्री जी ने इस प्रसंग का आध्यात्मिक अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि मथुरा ज्ञान और कर्म की भूमि है, जबकि गोकुल प्रेम और आनंद का धाम। वासुदेव का यमुना पार करना हमारी चेतना के परिवर्तन का प्रतीक है — जब तक 'मैं और मेरा' (कंस) का अहंकार जीवित है, तब तक संघर्ष रहेगा। लेकिन जब हम प्रेम और भक्ति को स्वीकार कर लेते हैं, तब यमुना भी शांत होकर मार्ग देती है, क्योंकि जिसे हमने उठाया है, वही सम्पूर्ण ब्रह्मांड का नियंता है।

कथा का सार बताते हुए सतेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने कहा — “श्रीकृष्ण का जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक प्रतिज्ञा है — यह विश्वास कि सबसे गहरे अंधकार (कारागार) में भी मुक्ति (कृष्ण) का मार्ग सदैव खुला रहता है।”

कथा के समापन पर पूरा पांडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु केवल कथा नहीं सुन रहे थे, वे स्वयं के भीतर मुक्ति और प्रेम के उस शाश्वत सत्य को अनुभव कर रहे थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!