ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री को दिया लव कुश रामलीला दिल्ली का आमंत्रण- जे पी सिंह संयोजक • विकास और संरक्षण का संतुलित संकल्प: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव परिषद की 20वीं बैठक सम्पन्न • पीयूष जैन का सपा से संबंध नहीं, बीजेपी ने गलती से अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया… उन्नाव में अखिलेश का तंज • योगी सरकार का तोहफा! 1.91 करोड़ स्‍टूडेंट्स को यूनिफॉर्म-जूते खरीदने के लिए सीधे खाते में दिए जाएंगे 1200 रुपये • केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया • मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा • नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में सियासी हलचल, स्वागत-अभिनंदन की भव्य तैयारी • Elevate Your Business with a Powerful Digital Presence! • ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री को दिया लव कुश रामलीला दिल्ली का आमंत्रण- जे पी सिंह संयोजक • विकास और संरक्षण का संतुलित संकल्प: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव परिषद की 20वीं बैठक सम्पन्न • पीयूष जैन का सपा से संबंध नहीं, बीजेपी ने गलती से अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया… उन्नाव में अखिलेश का तंज • योगी सरकार का तोहफा! 1.91 करोड़ स्‍टूडेंट्स को यूनिफॉर्म-जूते खरीदने के लिए सीधे खाते में दिए जाएंगे 1200 रुपये • केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया • मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा • नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में सियासी हलचल, स्वागत-अभिनंदन की भव्य तैयारी • Elevate Your Business with a Powerful Digital Presence! •
उत्तर प्रदेश सरकार English

संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत ने किया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का सम्मान, शिखर कलश पूजन में की सहभागिता

D

Dainik India News

• 6313 views
संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत ने किया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का सम्मान, शिखर कलश पूजन में की सहभागिता

दैनिक इंडिया न्यूज़,अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रतिष्ठित कलश का पूजन विधिवत अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, व्यवस्था प्रभारी गोपालराव, प्रकल्प प्रमुख जगदीश शंकर आफले सहित एलएंडटी और टाटा कंसल्टेंसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीराम नवमी मेले की तैयारियों के बीच इस पूजन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह पूजन मंदिर के शिखर की आध्यात्मिक एवं वास्तुशास्त्रीय पूर्णता का प्रतीक है। वैदिक विधियों से संपन्न इस पूजन में संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के पदाधिकारी और जिला प्रचारक अयोध्या सुदीप तिवारी भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान बालक राम के दिव्य एवं आलौकिक स्वरूप के दर्शन किए तथा आशीर्वाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य माना।

मंदिर के शिखर का पूजन हिंदू परंपरा में विशेष महत्व रखता है। शास्त्रों के अनुसार, मंदिर का शिखर ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र होता है, जो भक्तों के लिए ईश्वरीय आशीर्वाद का स्रोत बनता है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का शिखर अपने दिव्य स्वरूप और भव्यता के साथ श्रद्धालुओं के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक अनुभव प्रस्तुत कर रहा है।

इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह और राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र सिंह ने शिखर दर्शन और भगवान श्रीराम के चरण कमल के दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ अनुभव किया। उन्होंने महासचिव चंपत राय को इस ऐतिहासिक क्षण का सहभागी बनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और शुभकामनाएं अर्पित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से वे निरंतर धर्म एवं राष्ट्र उत्थान के मार्ग पर अग्रसर रहें।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ, संस्कृत भारती, मंदिर ट्रस्ट एवं अयोध्या के महासचिव चंपत राय के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रहरी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों को उनके अथक प्रयासों और समर्पित सेवा के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नमन किया गया। इन सभी के सहयोग से यह दिव्य कार्य संपन्न हुआ, जो संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागरण का संदेश है।

इस ऐतिहासिक अवसर ने अयोध्या की आध्यात्मिक आभा को और भी बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे मंदिर निर्माण कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर हो रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रवाह भी तीव्र हो रहा है। श्रीराम नवमी के मेले में श्रद्धालुओं का महासंगम देखने को मिलेगा, जहां वे भगवान श्रीराम के चरण कमल का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य करेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!