ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
एक जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार • भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत है काशी तमिल संगमम : अमित शाह • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया • "स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ" • दैनिक इंडिया न्यूज़: ब्रेकिंग न्यूज़ - देश भर की 20 बड़ी खबरें • जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती • Main Objects Of Health care • लखनऊ ने याद किया अपने हरदिल अजीज विधायक आशुतोष टण्डन "गोपाल जी" को - जितेन्द्र प्रताप सिंह • एक जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार • भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत है काशी तमिल संगमम : अमित शाह • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया • "स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ" • दैनिक इंडिया न्यूज़: ब्रेकिंग न्यूज़ - देश भर की 20 बड़ी खबरें • जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती • Main Objects Of Health care • लखनऊ ने याद किया अपने हरदिल अजीज विधायक आशुतोष टण्डन "गोपाल जी" को - जितेन्द्र प्रताप सिंह •
Uncategorized English

पी0डब्ल्यू0डी0 द्वारा निर्माणाधीन कोपागंज से भातकोल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

B

Bhargav Bhargav

• 6841 views
पी0डब्ल्यू0डी0 द्वारा निर्माणाधीन कोपागंज से भातकोल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। आज जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा पी0डब्ल्यू0डी0 द्वारा निर्माणाधीन कोपागंज से भातकोल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 3301.56 लाख है, जिसमें से 2468 लाख रुपए अवमुक्त किए जा चुके हैं। इस परियोजना की कुल लंबाई 18 किलोमीटर है। यह परियोजना 8 मई 2020 को प्रारंभ हुई थी, जिसके पूर्ण होने की तिथि 30 जून 2022 तक है। इस परियोजना का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। आबादी वाले क्षेत्रों में होने वाले कार्य अभी निर्माण प्रक्रिया में हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में सड़कों की चौड़ाई की भी जांच की। उन्होंने अधिशासी अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0 को इस परियोजना के सारे कार्य मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0 से इस रोड के भार वहन क्षमता की भी जानकारी ली। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर से इस मार्ग से देर रात गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0जितेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार सदर संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!