ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
नवागत जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई • देश में पहली बार राज्य सहकारी बैंक को नागपुर जिला सहकारी बैंक का संस्थागत प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय • बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता • संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प • विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • शांति भंग की आशंका में 30 व्यक्ति गिरफ्तार • श्रद्धांजलि नहीं, न्याय चाहिए—मासूम बेटी की मौत पर लखनऊ में फूटा जनाक्रोश • नवागत जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई • देश में पहली बार राज्य सहकारी बैंक को नागपुर जिला सहकारी बैंक का संस्थागत प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय • बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता • संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प • विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • शांति भंग की आशंका में 30 व्यक्ति गिरफ्तार • श्रद्धांजलि नहीं, न्याय चाहिए—मासूम बेटी की मौत पर लखनऊ में फूटा जनाक्रोश •
अपराध English

बेखौफ दबंगों की सरेआम गुंडई , कार में टक्कर के बाद वर्दीधारी पर उठाया हाथ

D

Dainik India News

• 6624 views

ब्यूरो डेस्क/ डीडी इंडिया न्यूज

कार से टक्कर के बाद दबंगों ने घेरकर वर्दीधारी सबइंस्पेक्टर को बीच रोड पर जड़ा थप्पड़

राइसज़ादों का पुलिस पर हाथ उठाने वाला वीडियो हुआ वायरल

थानां हसनगंज निरालानगर पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर द रीजेंट्स होटल के बाहर का मामला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार को थप्पड़ मारने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए आशीष शुक्ला, प्रांजुल माथुर, प्रियांक माथुर, प्रवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी , गुरुवार की रात लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में पीलीभीत से आए दारोगा विनोद कुमार के साथ इन दबंगों ने मारपीट की थी। इस घटना का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. वारदात की सूचना मिलते ही हसनगंज इंस्पेक्टर अशोक सरोज मौके पर पहुंच गए थे।

दारोगा को थप्पड़ मारने वाले गिरफ्तार


इस मामले पर एडीसीपी नार्थ, प्राची सिंह ने बताया कि प्रियांक माथुर ने दारोगा को थप्पड़ मारे थे और उस दिन उसका रिसेप्शन था वो दिल्ली में वकालत करता है।प्रांजुल पढ़ाई करता है और आशीष का ऑनलाइन बिजनेस है।आशीष शुक्ला, प्रांजुल माथुर, प्रियांक माथुर, प्रवेंद्र पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

डकैती, बलवा और मारपीट करने की धारा में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि एसआई विनोद कुमार पीलीभीत से आए थे और अल्पसंख्यक आयोग के पेपर लेकर वो अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे. उसी दौरान एक लड़के को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी प्रियांक की कार गाड़ी से टकरा गई और सभी लोग कार से उतर कर बाहर आ गए और एसआई पर हाथ उठा दिया. इसके अलावा दारोगा से मोबाइल और सरकारी दस्तावेज छीनने की कोशिश भी की गई. वादी विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर धारा 323, 504, 506, 395 353 और 34 में मुकदमा पंजीकृत कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

आरोपी पक्ष ने दारोगा पर लगाए गंभीर आरोप

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हमें न्याय का आश्वासन दिया था. लेकिन थाने पहुंचने के बाद उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। इसके अलावा आरोपी पक्ष ने अपनी शिकायत में लिखा कि उनकी एसयूपी 500 DL.2C AD 0223 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हम इस घटना का वीडियो सीएम योगी आदित्यनाथ जी को भेजेंगे. पुलिस अपने दारोगा को बचाने का प्रयास कर रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!