ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
आज है अष्टमी, मां दुर्गा की आराधना करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें"-डॉ प्रदीप द्विवेदी • मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की • <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> • राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य ने वारियर्स डिफेंस के छात्रों को किया प्रेरित, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं • पोते के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए दर-दर भटक रही दादी • ग्रामीण परिवहन व्यवस्था में ऐतिहासिक पहल : ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति • उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री ट्रायल बैठक दीवानी न्यायालय मऊ के सभागार में जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर की अध्यक्षता में सम्पन्न • आज है अष्टमी, मां दुर्गा की आराधना करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें"-डॉ प्रदीप द्विवेदी • मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की • <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> • राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य ने वारियर्स डिफेंस के छात्रों को किया प्रेरित, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं • पोते के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए दर-दर भटक रही दादी • ग्रामीण परिवहन व्यवस्था में ऐतिहासिक पहल : ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति • उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री ट्रायल बैठक दीवानी न्यायालय मऊ के सभागार में जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर की अध्यक्षता में सम्पन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट

D

Dainik India News

• 7017 views
केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट


दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।केंद्रीय बजट को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इस बजट को जिले, प्रदेश एवं देश के समग्र, संतुलित और दीर्घकालिक विकास के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण और विकसित भारत की संकल्पना को सुदृढ़ आधार प्रदान करता है, जिसमें किसानों, महिलाओं तथा मध्यम वर्ग के हितों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को परिवहन एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली–वाराणसी तथा वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से न केवल व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी अभूतपूर्व प्रोत्साहन प्राप्त होगा। इसके साथ ही वाराणसी में प्रस्तावित इनलैंड वॉटरवेज शिप रिपेयर पोर्ट से जल परिवहन को नई मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
कृषि क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि भारत विस्तार एआई जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सटीक एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। डिजिटल पंजीकरण प्रणाली से सब्सिडी और ऋण वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। साथ ही उच्च मूल्य वाली फसलों, पशुपालन एवं कृषि आधारित उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया गया है।
शिक्षा एवं कौशल विकास को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि बजट में प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास, एवीजीसी लैब्स तथा युवाओं के लिए आधुनिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजनाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे आत्मनिर्भर युवा भारत की नींव और मजबूत होगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधानों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि नए आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना तथा कैंसर की दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त किए जाने से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सी-मार्ट, लखपति दीदी योजना तथा केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सुनील कुमार गुप्त, बजरंगी सिंह, नूपुर अग्रवाल, संगीता द्विवेदी, मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय, राघवेंद्र शर्मा, आकाश मल्ल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!