ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
जस्ट डायल पर धोखाधड़ी के आरोप: लखनऊ के तीन व्यापारियों ने लीगल एक्शन की तैयारी की • पुस्तक मेले के मंच पर ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई - जिलाधिकारी • विधान सभा में मुख्यमंत्री का वक्तव्य:राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध • फर्जी वनाधिकारी बन करते थे अवैध वसूूली, तीन गिरफ्तार • यूपी विधान सभा मा०अध्यक्ष जी से श्री जेपी सिंह जी की सारगर्भित भेंट • 3 महीने में 65 सौ लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सीखा संस्कृत सम्भाषण • हरदोई शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर परेड की सलामी ली गई • राज्यपाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां, NIRF रैंकिंग पर भी की चर्चा • जस्ट डायल पर धोखाधड़ी के आरोप: लखनऊ के तीन व्यापारियों ने लीगल एक्शन की तैयारी की • पुस्तक मेले के मंच पर ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई - जिलाधिकारी • विधान सभा में मुख्यमंत्री का वक्तव्य:राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध • फर्जी वनाधिकारी बन करते थे अवैध वसूूली, तीन गिरफ्तार • यूपी विधान सभा मा०अध्यक्ष जी से श्री जेपी सिंह जी की सारगर्भित भेंट • 3 महीने में 65 सौ लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सीखा संस्कृत सम्भाषण • हरदोई शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर परेड की सलामी ली गई • राज्यपाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां, NIRF रैंकिंग पर भी की चर्चा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

बदजुबानी दुर्गति कराती है, वक्त सबको सुधार देता हैः सीएम योगी

D

Dainik India News

• 7963 views
बदजुबानी दुर्गति कराती है, वक्त सबको सुधार देता हैः सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए आजम खां को निशाने पर लिया, रामपुर में की जनसभा

आह्वान-बार-बार चुनाव से मुक्ति दिलाइए, रामपुर को विकास के पथ पर ले जाइए

बोले-आकाश सक्सेना ने लड़ी है अन्याय की लड़ाई,  एक बार रामपुर में भी कमल का फूल खिलाएं

भाजपा के जनप्रतिनिधि कराते हैं कार्य, हर परेशानी के लिए सदा खुला है मुख्यमंत्री कार्यालय

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज रामपुर/लखनऊ, 2 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामपुर पहुंचे। उन्होंने यहां विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के पक्ष में जनसभा की। 

सीएम ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जिसने सबसे अधिक चुनाव-उपचुनाव झेला है। उनमें से रामपुर भी एक है। पहले जनता से समर्थन लेना, फिर उस पद से इस्तीफा दे देना। बार-बार चुनाव होना यह रामपुर के विकास को बाधित करता है। बार-बार के चुनाव से मुक्ति पाइए, रामपुर को विकास के पथ पर ले जाइए। सीएम के निशाने पर आजम खां रहे। बिना नाम लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदजुबानी दुर्गति कराती है, वक्त सबको सुधार देता है। 

जनसभा में आमजन से मुखातिब सीएम ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य,  आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने, यहां के हस्तशिल्पियों द्वारा रामपुरी चाकू,  वायलिन व जरी जरदोजी के माध्यम से रामपुर की वैश्विक पहचान रही। किन लोगों ने रामपुर की इस पहचान को समाप्त किया। रामपुर चंद अवसरवादी चेहरों में घिरकर तड़पता दिख ऱहा था, लेकिन साढ़े 8 वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र व साढ़े 5 वर्ष में भाजपा सरकार को आपने कार्य करते देखा। कोई नहीं कह सकता कि चेहरा देखकर शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया हो। 

बस पात्रता ही लाभ मिलने का आधार

सीएम ने कहा कि 2014 में पीएम ने सबका साथ, सबका विकास की घोषणा की थी। कोरोना काल में सभी धर्म-मजहब के लोगों को उपचार, टेस्ट व वैक्सीन मिला। सपाई अफवाह फैला रहे थे,  लेकिन यही वैक्सीन इलाज में कारगर हुई। डबल डोज के साथ फ्री में प्रिकाशन डोज भी मिली। डबल इंजन सरकार ने बिना चेहरा देखे हर गरीब को डबल डोज राशन दिया। 45 लाख गरीबों को पीएम आवास, 2.61 करोड़ ग्रामीण, 10 लाख लोगों को शहरी क्षेत्र में शौचालय का लाभ मिला। 15 करोड़ गरीबों को राशन, 1 करोड़ वृद्धजनों निराश्रितों व दिव्यांगजनों को 12 हजार सालाना पेंशन उपलब्ध करा रहे हैं। 2.44 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, 1.43 करोड़ किसानों को बिजली कनेक्शन, 1.63 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। यूपी का नागरिक है और पात्रता की श्रेणी में आता हो,  उसे योजना का लाभ मिला। 

आपके लिए सदा खुला रहता है मुख्यमंत्री कार्यालय

सीएम ने कहा कि यूपी कर्फ्यू, दंगामुक्त हुआ है। इससे निवेश, रोजगार मिला और जीवन में परिवर्तन आया। आज इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हो रहे हैं। पूर्वांचल, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे राष्ट्र को मिल गया। देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य हो रहा है। वर्तमान में 6 एक्सप्रेसवे बन रहे। एयर कनेक्विटी बेहतर हुई है। रोजगार सृजित हुआ है। ईमानदारी से नौजवानों को नौकरी मिल रही है। सपा में चाचा-भतीजा वसूली पर निकलते थे। नौजवानों से खिलवाड़ करने वालों को जेल होती और उनसे वसूली भी होती है। अपराध-अपराधी व भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरों टालरेंस है। एक बार रामपुर में भाजपा को जिताइए,  विधायक-सांसद को पकड़कर कार्य कराइए, यदि वहां भी दिक्कत हुई तो मुख्यमंत्री कार्यालय आपके लिए सदा खुला रहता है। लोकसभा में आपने हमारे घनश्याम सिंह लोधी को सांसद चुना तो मैं आपको धन्यवाद देने आया था। जब योजनाओं में भेदभाव नहीं,  सुरक्षा-सम्मान सबको, हर नौजवान को रोजगार, बेटियों को सम्मान दिया जा रहा तो भेदभाव कैसा। हम भेदभाव नहीं करते तो हमारे प्रत्य़ाशी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिस पवित्र भाव से डबल इंजन की सरकार ने आपकी सेवा की है। उसी भाव से हमें वोट मिलना चाहिए। 

यह तो तय है कि केंद्र में मोदी और यूपी में भाजपा रहेगी

सीएम ने विश्वास जताते हुए कहा कि यह तो तय है कि केंद्र में मोदी और यूपी में बीजेपी की सरकार रहनी है। आपने सांसद भाजपा का जिताया, विधायक भी भाजपा का भेजेंगे तो रामपुर उन लोगों के हाथों में नहीं होगा,  जो 200 पुराने मदरसे को बंद कर अपनी जागीर बनाते थे। पांडुलिपियों को चोरी कराते थे। रामपुर की धरोहर को नष्ट किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिस सिटी मांटेसरी में ठहरते थे, उस पर कब्जे का प्रयास हुआ। सपा ने यहां के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पर कब्जा किया। स्कूल पढ़ने और मदरसे तालीम देने के माध्यम होते हैं। पांडुलिपियां धरोहर होती हैं, लेकिन कुछ लोग इसे अपनी बपौती समझने लगे। हमारी सरकार ने कहा कि पांडुलिपियों को संरक्षित करना चाहिए। हम सिटी मांटेसरी, राजकीय इंटर कॉलेज में किसी को कब्जा नहीं करने देंगे। यदि सरकारी पैसे से गेस्ट हाउस बना है उसका उपयोग सरकारी कार्य के लिए ही होगा। लोकतंत्र में सिर्फ जनता ही जनार्दन होती है।

आकाश ने लड़ी है गरीबों, कमजोरों व पीड़ितों की लड़ाई 

सीएम ने कहा कि आकाश सक्सेना ने सदैव अन्याय के खिलाफ गरीबों, कमजोरों, पीड़ितों की लड़ाई लड़ी है और यही सच्चे नागरिक का दायित्व है। अतः भाजपा नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों की सहमति से आकाश को मैदान में उतारा है। विपरीत परिस्थितियों में आकाश ने लड़ाई लड़ी है। जब रामपुर पर फिर उपचुनाव की नौबत आई है, तो उन्हें एक अवसर और दिया गया।  

अपने कारनामे नहीं देखते,  चुनाव आयोग-ईवीएम और प्रशासन को ठहराते हैं दोषी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए आजम खां पर निशाना साधा। कहा कि सपा के एक नेता लगातार कह रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ। यह गुमराह करने वाला वक्तव्य है। व्यक्ति के कारनामे उनके कार्यों की सजा दे रही है। निर्णय न्यायालय दे रही तो सरकार व पार्टी पर दोषारोपण ठीक नहीं है। वे स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मंत्री रहते ईमानदारी से विकास में रूचि ली होती, कब्जा कराने की बजाय प्रतिष्ठानों का संरक्षण का दायित्व लिया होता और बिना भेदभाव नागरिकों के साथ बढ़ने के साथ अपनी जुबान को नियंत्रित किए होते। बदजुबानी हमेशा दुर्गति का काम करती है। हम आज भी उनसे यही कहेंगे। कभी बहन-बेटियों, प्रशासन, संवैधानिक संस्थाओं के लिए भी बदजुबानी कहते थे। सपा जब चुनाव हारती है तो पहले चुनाव आयोग, फिर ईवीएम, प्रशासन और पुलिस कर्मियों को दोषी ठहराती है, अपने कारनामों को नहीं। यदि जनता से माफी मांगते तो रहम मिलता। जनता जानती है कि यह सुधरेंगे नहीं। जिनकी आदत बिगड़ चुकी होती है, उन्हें सुधरने में समय लगता है, लेकिन वक्त सबको सुधार देता है। 

रामपुर को पुरानी पहचान दिलाएंगे आकाश

सीएम ने विश्वास दिलाया कि आकाश सक्सेना आपके बीच में रहकर कार्य करेंगे। वे उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, कारीगरों के साथ मिलकर रामपुर को उसकी पुरातन पहचान दिलाने का कार्य करेंगे। विकास भी परिवर्तन का कारक बनेगा। विकास हमारे जीवन को स्वावलंबी और नौजवानों को काम देगा। एक बार रामपुर में हमें जिताइए, विकास की गारंटी भाजपा लेगी। विकास के जो कार्य पहले होने चाहिए थे,  चंद दिनों में विकास से जुड़ते हुए उन कार्यों की बदौलत रामपुर आगे बढ़ेगा। साथ ही बार-बार उपचुनाव से मुक्ति मिलेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!