ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
श्रीमती नूपुर शंखधर नव निर्वाचित पार्षद को शुभकामनाए देने पहुंचे श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया • योगी सरकार ने नगरीय निकायों में ‘स्वच्छता जनादेश सर्वेक्षण-2023’ अभियान का किया शुभारंभ • समग्र एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य का विज्ञान • बूथों पर 'मन की बात' सुना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद किया वृक्षारोपण • देव दीपावली पर 80 लाख रुपए के फूलों से सजेगा श्री काशी विश्वनाथ का धाम • छह वर्ष पूर्व दूर की कौड़ी थी यूपी में निवेश: सीएम योगी • योगी 2.0 के 6 माहः जो कहा वो करके दिखाया:हरिंद्र सिंह • श्रीमती नूपुर शंखधर नव निर्वाचित पार्षद को शुभकामनाए देने पहुंचे श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया • योगी सरकार ने नगरीय निकायों में ‘स्वच्छता जनादेश सर्वेक्षण-2023’ अभियान का किया शुभारंभ • समग्र एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य का विज्ञान • बूथों पर 'मन की बात' सुना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद किया वृक्षारोपण • देव दीपावली पर 80 लाख रुपए के फूलों से सजेगा श्री काशी विश्वनाथ का धाम • छह वर्ष पूर्व दूर की कौड़ी थी यूपी में निवेश: सीएम योगी • योगी 2.0 के 6 माहः जो कहा वो करके दिखाया:हरिंद्र सिंह •
Uncategorized English

जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 7395 views
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न
दैनिक इंडिया न्यूज

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज , उत्तर प्रदेश

मऊ । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान डी0एफ0ओ0 श्री जी0 सी0 प्रभुभाई ने बताया कि वर्तमान सत्र में प्रदेश स्तर पर 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिसमें 14 करोड़ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा 21 करोड़ अन्य 25 विभागों द्वारा किया जाना है। यह कार्यक्रम दिनांक 5 जुलाई को प्रारंभ होगा, जिस दिन पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधारोपण किया जाएगा। 6 एवं 7 जुलाई को क्रमशः 2.5, 2.5 करोड़, एवं 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधारोपण किया जाना है। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ के लिए 28 लाख 25 हजार 130 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 11 लाख71 हजार 466 पौधे वन विभाग द्वारा रोपित किए जाएंगे।शेष 16 लाख 53 हजार 664 अन्य विभागों द्वारा रोपित किए जाएंगे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डी0एफ0ओ0 को निर्देश दिए कि अपने विभाग से एक नोडल अधिकारी नामित करे, जो सभी संबंधित विभागाध्यक्षो से समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण लक्ष्य हासिल करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करें, जिसमें प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं/विभागों के साथ ही नर्सरी से वृक्षारोपण स्थल तक पौधो को ले जाने एवं उनके रोपण की व्यवस्था आदि का पूर्ण विवरण हो। उन्होंने जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य का अधिकतम भाग 5, 6 एवं 7 जुलाई को ही हासिल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 की सफलता के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाने एवं जन सहभागिता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने को कहा। जिलाधिकारी ने शैक्षणिक संस्थाओं में भी वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी समस्त छात्रों को प्रदान करने को कहा, जिससे उनको भी इस अभियान से जोड़ा जा सके। जिलाधिकारी ने वन विभाग के नियंत्रण में कंट्रोल रूम की स्थापना करने एवं उसे 24 घंटे क्रियाशील रखने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, डी0एफ0ओ0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सी0ओ0 सिटी, जिला विद्यालय निरीक्षक, डी0सी0 मनरेगा, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!