ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ में जेठ माह के मंगल भंडारे का आत्मीय आयोजन-जितेंद्र प्रताप सिंह • CM का प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर के नाम पर लगाया लाखों का चूना • संस्कृतभारत्याः अवधप्रान्तस्य द्विदिवसीया प्रान्तसमीक्षागोष्ठी सफलतया सम्पन्ना: • गोरखपुर फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए दाखिल कर सकते है, दावे/आपत्तियां • बेरोजगारी से संघर्ष नहीं, सफलता की शुरुआत करें , समर्थ भारत के साथ अपने भविष्य को दें नई उड़ान • आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु सभी बूथों पर कल विशेष कैंप का किया जाएगा आयोजन • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएँ • पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करता हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल • लखनऊ में जेठ माह के मंगल भंडारे का आत्मीय आयोजन-जितेंद्र प्रताप सिंह • CM का प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर के नाम पर लगाया लाखों का चूना • संस्कृतभारत्याः अवधप्रान्तस्य द्विदिवसीया प्रान्तसमीक्षागोष्ठी सफलतया सम्पन्ना: • गोरखपुर फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए दाखिल कर सकते है, दावे/आपत्तियां • बेरोजगारी से संघर्ष नहीं, सफलता की शुरुआत करें , समर्थ भारत के साथ अपने भविष्य को दें नई उड़ान • आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु सभी बूथों पर कल विशेष कैंप का किया जाएगा आयोजन • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएँ • पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करता हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल •
उत्तर प्रदेश सरकार English

बोआई के समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश

D

Dainik India News

• 7226 views

यूपी में तेजी से बदल रहा कृषि का परिदृश्य

किसान हैं प्रधान की अवधारणा पर बढ़ रही योगी सरकार

सकारात्मक सुधारों से विकास व समृद्धि की नई संभावनाएं उपजीं 

कृषि निवेशों की उपलब्धता के लिए समय-सारिणी भी घोषित 

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। योगी सरकार यूपी के किसानों को सशक्त बना रही है। इस प्रयास से कृषि का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। किसानों के उत्थान करने से इस क्षेत्र में सकारात्मक सुधारों से विकास व समृद्धि की नई संभावनाएं उपजी हैं। 60.25 मीट्रिक टन उर्वरकों की उपलब्धता का लक्ष्य तय है। बिक्री केंद्रों पर बोआई के समय से 15 दिन पहले बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। योगी सरकार की ओर से यह कहा गया है कि सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में प्राप्त होने वाले उर्वरकों का निर्धारित मूल्य पर ही वितरण हो। जमाखोरी व कालाबाजारी पर कठोरता से नियंत्रण किया जाए। 

60.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की उपलब्धता का लक्ष्य  

प्रदेश में रबी 2022-23 में 59.45 लाख मीट्रिक टन रसायनिक उर्वरकों का वितरण-खपत हुई थी। 2023-24 के लिए 60.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की उपलब्धता का लक्ष्य प्रस्तावित है। डीएपी की खपत 2022-23 में 14.25 लाख मीट्रिक टन था, 2023-24 में इसका लक्ष्य 15.48 लाख मीट्रिक टन है। एनपीके की खपत विगत वर्ष 3.44 लाख मीट्रिक टन थी,  नवीन सत्र में इसका लक्ष्य 3.82 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। एमओपी की खपत 0.86 लाख मीट्रिक टन थी, इसका लक्ष्य 1.32 लाख मीट्रिक टन है। वहीं एसएसपी (सिंगल सुपर फास्फेट) की खपत 2022-23 में 2.46 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष 2023-24 का लक्ष्य 3.50 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। 2022-23 में कुल खपत 59.45 मीट्रिक टन थी। 2023-24 में इसका लक्ष्य 60.25 मीट्रिक टन उर्वरकों की उपलब्धता का लक्ष्य तय है। 

20 तक जौ व 25 तक गेहूं का बीज बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध कराने की तिथि 

कृषि निवेशों की उपलब्धता के लिए समय-सारिणी तय की गई है। रबी उत्पादन कार्यक्रम की सफलता के लिए कृषि निवेशों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की व्यवस्था बोआई से पहले कर लेना आवश्यक है। अलसी का बीज 10 अक्टूबर तक बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध कराने की तिथि निर्धारित की गई है। जौ 15 अक्टूबर तक जनपद स्तर और 20 अक्टूबर तक बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध कराना होगा। वहीं गेहूं के बीज जनपद स्तर पर 20 अक्टूबर व बिक्री केंद्रों पर 25 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि समय से आवंटन व जनपदों में आपूर्ति हो। मंडलीय-जनपदीय अफसरों से कहा गया है कि बिक्री केंद्रों पर बोआई के समय से 15 दिन पहले बीज उपलब्ध हो।

पीएम प्रणाम योजना का भी मिलेगा लाभ 

केंद्र सरकार की तरफ से 2023-24 में पीएम प्रणाम योजना प्रारंभ की गई है। योजनान्तर्गत एकीकृत तत्व प्रबंधन करते हुए रासायनिक उर्वरकों का संतुलित मात्रा में फसलों की आवश्यकता के अनुसार उपयोग किया जाये, यूरिया एवं डी०ए०पी० के वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग किया जाये, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाये। प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों (यूरिया, डी०ए०पी०, एन०पी०के० एवं एम0ओ0पी0) के कम उपयोग के फलस्वरूप अनुदान के रूप में बचत की धनराशि का 50 प्रतिशत राज्य सरकार को दिया जाना प्रस्तावित है। राज्यों को दिये जाने वाले ग्रांट का 95 प्रतिशत राज्य सरकार को एवं 5 प्रतिशत उर्वरक विभाग, भारत सरकार को प्रचार-प्रसार मद में दिया जायेगा। राज्य के द्वारा योजनान्तर्गत प्राप्त धनराशि का 65 प्रतिशत पूंजीगत व्यय तथा 30 प्रतिशत राज्य की विशिष्ट गतिविधियों के लिये अनटाइड फंड में किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!