ब्रेकिंग न्यूज़
बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार | मधुबन में श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के बीच भक्तिमय हुआ वातावरण | मधुबन में दुर्गा पंडालों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र | फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने के लिए 5.5 किमी तटबंध, 12 नए पंपिंग स्टेशन; ड्रेनेज से शिक्षा और स्वास्थ्य तक बदलेगा विकास का खाका | बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार | मधुबन में श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के बीच भक्तिमय हुआ वातावरण | मधुबन में दुर्गा पंडालों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र | फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने के लिए 5.5 किमी तटबंध, 12 नए पंपिंग स्टेशन; ड्रेनेज से शिक्षा और स्वास्थ्य तक बदलेगा विकास का खाका |
हाइलाइट न्यूज़
खंड स्तरीय मेले में ट्राई साइकिल का किया गया वितरण • डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस • सावन शिवरात्रि का महात्म्य: महादेव और श्री राम को भजने वाला देवत्व को प्राप्त होता है-राकेश • कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत किसान मेले का हुआ आयोजन • Sanskrit is the Mother of All Indian Languages: Amit Shah • Fresher’s Party at MLC Pawan Singh Chauhan’s SRGI College: Echoes of “How’s the Josh” Resonate with Eminent Personalities Present • “लोकसभा से राष्ट्र को चेतावनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रलयंकारी संबोधन—पश्चिम एशिया युद्ध से लंबे संकट के लिए तैयार रहे देश!” • मेरा आंगन, मेरी हरियाली व अपशिष्ट से खाद - नगर स्वस्थ व खुशहाल • खंड स्तरीय मेले में ट्राई साइकिल का किया गया वितरण • डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस • सावन शिवरात्रि का महात्म्य: महादेव और श्री राम को भजने वाला देवत्व को प्राप्त होता है-राकेश • कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत किसान मेले का हुआ आयोजन • Sanskrit is the Mother of All Indian Languages: Amit Shah • Fresher’s Party at MLC Pawan Singh Chauhan’s SRGI College: Echoes of “How’s the Josh” Resonate with Eminent Personalities Present • “लोकसभा से राष्ट्र को चेतावनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रलयंकारी संबोधन—पश्चिम एशिया युद्ध से लंबे संकट के लिए तैयार रहे देश!” • मेरा आंगन, मेरी हरियाली व अपशिष्ट से खाद - नगर स्वस्थ व खुशहाल •
उत्तर प्रदेश English

भारत-पाक सीमा पर तनाव चरम पर: बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी रेंजर,

D

Dainik India News

• 6425 views
भारत-पाक सीमा पर तनाव चरम पर: बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी रेंजर,

भारतीय जवान अब भी पाक की हिरासत में पहलगाम हमले के बाद बढ़ा सीमा पर तनाव

फ्लैग मीटिंग से बच रहा पाकिस्तान

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,राजस्थान/पंजाब — पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने राजस्थान फ्रंटियर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में ले लिया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब पाकिस्तान ने अब तक भारत के जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा नहीं किया है, जिन्हें 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने पर पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया था।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी राजनयिक और सैन्य संवादों को दरकिनार कर दिया गया है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जवान को छुड़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान अब तक फ्लैग मीटिंग से भी बच रहा है।

बीएसएफ ने सभी गश्ती दलों को हाई अलर्ट पर रहने और सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पंजाब सीमा पर ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन सामान्यतः दोनों पक्षों की फ्लैग मीटिंग में मामला सुलझा लिया जाता है। हालांकि इस बार पाकिस्तान की चुप्पी और टालमटोल रवैये ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

बीएसएफ अधिकारी ने कहा, "पहलगाम हमले के बाद स्थिति संवेदनशील है। जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गश्त के दौरान किसी भी स्थिति में सीमा पार न हो। खेतों में काम कर रहे स्थानीय किसानों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।"

बीएसएफ के इस जवाबी कदम को सामरिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लेना भारत की ओर से एक स्पष्ट संदेश है—कि भारतीय जवान की रिहाई में देरी अब सहन नहीं की जाएगी।

यह घटना दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों को और अधिक बिगाड़ सकती है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग सरकार से अपने जवान की तत्काल वापसी की मांग कर रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!