ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश मुरादाबाद में गरजे सीएम :तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर बेहतर बनाया लोगों का जीवन स्तर ईट भट्ठे पर आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 200 लीटर लहन नष्ट स्टांप-निबंधन विभाग में हुए तबादलों में खुलेआम धांधली, उठ रहे सवाल ! <strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश मुरादाबाद में गरजे सीएम :तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर बेहतर बनाया लोगों का जीवन स्तर ईट भट्ठे पर आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 200 लीटर लहन नष्ट स्टांप-निबंधन विभाग में हुए तबादलों में खुलेआम धांधली, उठ रहे सवाल !
मध्य प्रदेश English

भोजपुरी महोत्सव में जुटेगी अद्भुत रंग-बिरंगी संस्कृति

D

Dainik India News

35 views
भोजपुरी महोत्सव में जुटेगी अद्भुत रंग-बिरंगी संस्कृति

लखनऊ में 23 अगस्त को बड़ा आयोजन, दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ. अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 23 अगस्त को शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, हजरतगंज, लखनऊ में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।

महोत्सव में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा नेता निरज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

इस भव्य आयोजन में भोजपुरी समाज की कला, संस्कृति और लोकगायन की झलक देखने को मिलेगी।

आयोजनकर्ताओं का दावा है—यह महोत्सव भोजपुरी संस्कृति को नई उड़ान और पहचान देगा, जिससे क्षेत्र की परंपराएं और गौरव हर दिल तक पहुंचेगा।

समाज के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को मिलेगा भोजपुरी गौरव सम्मान

भोजपुरी महोत्सव के मौके पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई विशिष्ट हस्तियों को भोजपुरी गौरव सम्मान और विशिष्ट सम्मान से नवाजा जाएगा।

सम्मानित होने वालों में पुलिस विभाग, प्रशासन, चिकित्सा, बैंकिंग, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं। इनमें विनोद कुमार सिंह (पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम), प्रकाश डी (अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे), अमित कुमार घोष (प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन), मुकेश मेश्राम (प्रमुख सचिव, पर्यटन व संस्कृति), रंजन कुमार (प्रमुख सचिव, आयुष), प्रेम कुमार गौतम (पुलिस महानिरीक्षक, एटीएस), अखण्ड प्रताप सिंह (मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रामीण सड़क प्राधिकरण), संजीव मिश्रा (कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी), सी.एम. सिंह (निदेशक, लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान), विजय किरन आनन्द (सीईओ, इन्वेस्ट यूपी), संजय कुमार सिंह (विशेष सचिव, संस्कृति विभाग), उग्रसेन धर द्विवेदी (अपर आयुक्त, जीएसटी), अशोक कुमार द्विवेदी (प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण), अखिलेश कुमार मिश्र (विशेष कार्याधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग), जे.पी. सिंह (सलाहकार, पर्यटन विभाग), मनोज चौधरी (आयकर उप-आयुक्त, दिल्ली), दीपक कुमार दे (सीजीएम, भारतीय स्टेट बैंक), अमरेन्द्र कुमार (सीजीएम, बैंक ऑफ इंडिया), अनिल कुमार (जीएम, एसबीआई), राजेश कुमार (जीएम, यूनियन बैंक), शैलेन्द्र सिंह (जीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा), श्याम शंकर (डीजीएम, इंडियन बैंक), पंकज त्रिपाठी (कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश), विक्रम सिंह (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, लोहिया संस्थान), आर. कुमार गगन गुप्ता (बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर), अरुण पाण्डेय (एम्स गोरखपुर), अनीता सिंह (जेंडर कोऑर्डिनेटर, कृषि निदेशालय), अरविंद कुमार मिश्र (अपर निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क), अरुण कुमार गुप्ता (अपर नगर आयुक्त, नगर निगम), अजमल अली (चेयरमैन, कैरियर मेडिकल कॉलेज), कंचन मणि (एमडी, क्षितिज मेडिकल), श्रीकांत मिश्रा (अमरावती ग्रुप), कल्पना पटवारी (लोकगायिका), गोपाल राय (लोकगायक), रीनू रंगभारती (सहायक निदेशक, संस्कृति विभाग), अरुण प्रताप सिंह और गुंजन वर्मा (एनजीओ प्रकोष्ठ, भाजपा), कवि सुभाष चंद रसिया, प्रदीप तिवारी, महेश चन्द्र गुप्ता “महेश”, कृष्णानंद राय, सुधा मिश्रा, रजनीश कुमार पाण्डेय, शिव सरन सिंह, विद्या शंकर राय, दिलीप कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्रा समेत अन्य शामिल हैं।

यह सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अप्रतिम योगदान दिया है और समाज को नई दिशा दी है। समारोह में उनकी उपलब्धियों का खुले दिल से किया जाएगा अभिनंदन।

भोजपुरी महोत्सव में गूंजेगी लोक सुरों की मिठास, हंसी-ठहाकों संग छलकेगा संस्कृति का रंग

लखनऊ में आयोजित होने वाले भोजपुरी महोत्सव में संस्कृति और परंपरा के रंग खूब बिखरेंगे। मंच पर सुप्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी, बलिया से आए गोपाल राय सहित अवधेश, संजय यादव, सुरेश कुशवाह, रविशंकर देहाती, अंगद राम ओझा समेत 100 से ज्यादा लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन प्रस्तुतियों में भोजपुरी लोकगायन, नृत्य व परंपरागत वादन की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा, हास्य-व्यंग्य का तड़का लगाते हुए 10 से अधिक चर्चित भोजपुरी कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। दर्शकों को एक साथ गीत, संगीत और हंसी से भरपूर शाम का आनंद मिलेगा।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में संस्था बीते 40 वर्षों से लगातार भोजपुरी भाषा, संस्कृति एवं लोककला के संरक्षण और संवर्धन में लगी है। आयोजन समिति का कहना है कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी समाज की धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और इसे अक्षुण्ण बनाए रखना है। आयोजकों ने याद दिलाया कि बिहार व पूर्वांचल से गये हमारे पूर्वजों की बोली और संस्कृति आज भी मॉरीशस, सूरीनाम, त्रिनिदाद-टोबैगो, नीदरलैंड, सिंगापुर, थाईलैंड, फिजी जैसे देशों में जिंदा है। ऐसी विरासत को सुरक्षित रखना और आगे बढ़ाना आज की जरूरत है।

इसी सिलसिले में शुक्रवार को आयोजकों ने प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, रामयतन यादव, वेद प्रकाश राय, हनुमान यादव, अम्बरीश राय, जितेन्द्र सोनकर, संजय सिंह, रामविलास यादव, तीर्थराम अवधेश, अंगद राम ओझा समेत सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने पत्रकारों को बताया कि यह महोत्सव न केवल संस्कृति के संरक्षण का पर्व है, बल्कि समाज को उत्साह और एकजुटता की नई ऊर्जा भी देगा।

इस मौके पर सभी पदाधिकारियों और आयोजकों की ओर से आमजन, खासकर युवाओं से आह्वान किया गया है कि वे कार्यक्रम में भाग लें और भोजपुरी संस्कृति को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!