ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
गुप्त नवरात्री मे चतुर्थ दिवस माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि • अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का शंखनाद 27 सितंबर को लखनऊ में, योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि • जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लम्बित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश • अवैध चाकू के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार । • फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में सीवान की टीम ने गोंडा को 5-1 से दी पटखनी • नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई • राजधानी को 1,450 करोड़ की 352 विकासयोजनाओं का उपहार • 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानगर विस्तार जनकल्याण समिति,संस्कृतभारती न्यास अवधप्रांत, वारियर्स डिफेन्स एकेडमी संयुक्त रूप से मना रहा है गणतंत्र दिवस - जे पी सिंह • गुप्त नवरात्री मे चतुर्थ दिवस माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि • अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का शंखनाद 27 सितंबर को लखनऊ में, योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि • जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लम्बित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश • अवैध चाकू के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार । • फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में सीवान की टीम ने गोंडा को 5-1 से दी पटखनी • नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई • राजधानी को 1,450 करोड़ की 352 विकासयोजनाओं का उपहार • 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानगर विस्तार जनकल्याण समिति,संस्कृतभारती न्यास अवधप्रांत, वारियर्स डिफेन्स एकेडमी संयुक्त रूप से मना रहा है गणतंत्र दिवस - जे पी सिंह •
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा

D

Dainik India News

• 8828 views
भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा

एकादशी स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, पूरे गांव में पसरा मातम; बचाव दल चला रहा सर्च अभियान

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।

मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में बुधवार को मानवता, साहस और भाई-बहन के अटूट प्रेम की एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। एकादशी के पावन अवसर पर घाघरा नदी में स्नान करने गए परिवार के सबसे छोटे बेटे को डूबता देख उसकी दो सगी बहनें बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ीं। दोनों बहनों ने अपने भाई की जान तो बचा ली, लेकिन स्वयं घाघरा की तेज धारा में समा गईं। देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था, जिससे पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है।

Article image

प्राप्त जानकारी के अनुसार गजियापुर निवासी रामबिलास का परिवार एकादशी स्नान के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से घाघरा नदी के तट पर पहुंचा था। बताया जाता है कि लगभग 20 से 25 लोग स्नान के लिए नदी किनारे मौजूद थे। इसी दौरान परिवार का सबसे छोटा पुत्र अभय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नदी में उठती चीख-पुकार के बीच जब उसकी बहनों की नजर भाई पर पड़ी तो उन्होंने एक पल का भी विलंब नहीं किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले छोटी बहन दिव्या (12 वर्ष) अपने भाई को बचाने के लिए नदी में उतरी। उसने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह अपने भाई को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन स्वयं गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गई। अपनी छोटी बहन को संघर्ष करते देख बड़ी बहन प्रियांशु यादव (20 वर्ष) भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ी। दुर्भाग्यवश घाघरा की तीव्र धारा दोनों बहनों पर भारी पड़ गई और देखते ही देखते दोनों पानी में लापता हो गईं।

Article image

कुछ ही क्षणों में खुशियों से भरा एक पारिवारिक धार्मिक आयोजन चीख-पुकार और मातम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी तट पर पहुंच गए और अपने स्तर से तलाश शुरू कर दी। हालांकि घंटों की खोजबीन के बाद भी दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा एवं थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिजनों और ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस एवं राहत-बचाव दल को मौके पर भेजा गया। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों युवतियों की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि गांव से घाघरा नदी की दूरी लगभग साढ़े तीन किलोमीटर है और घटना स्नान के दौरान हुई। प्रशासन द्वारा हर संभव संसाधन लगाकर सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है।

गजियापुर की यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, त्याग और साहस की ऐसी मार्मिक कहानी बन गई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। जिस भाई को बचाने के लिए दोनों बहनों ने अपनी जान की परवाह नहीं की, वह आज सुरक्षित है, लेकिन उसे बचाने वाली दोनों बहनें अभी भी घाघरा की अथाह लहरों में लापता हैं। पूरा गांव और परिवार अब उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में नदी किनारे टकटकी लगाए बैठा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!