ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • पीएम की विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पहुंची महानगर, लाभार्थियों से की चर्चा • अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला • गोमतीनगर विभूति खण्ड सी एन जी स्टेशन पर होती है दादागिरी • जिलाधिकारी का प्रयास रंग लाया: सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद मऊ ने टॉप 10 में स्थान पाया • खाकी के बारे में कुछ जाने:सुरेंद्र शर्मा • महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे • देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • पीएम की विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पहुंची महानगर, लाभार्थियों से की चर्चा • अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला • गोमतीनगर विभूति खण्ड सी एन जी स्टेशन पर होती है दादागिरी • जिलाधिकारी का प्रयास रंग लाया: सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद मऊ ने टॉप 10 में स्थान पाया • खाकी के बारे में कुछ जाने:सुरेंद्र शर्मा • महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे •
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश

खराब प्रगति वाले विभागों पर जताई नाराजगी, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

D

Dainik India News

• 6162 views

दैनिक इंडिया न्यूज | मऊ।मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली घर योजना तथा छात्रवृत्ति योजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी एक विभाग की कमजोर कार्यप्रणाली से पूरे जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है, इसलिए योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

कृषि विभाग की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचे तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि एक ही व्यक्ति को बार-बार लाभ न मिले। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता को बिना कारण बिजली कटौती न करने की सख्त हिदायत देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जानबूझकर विद्युत आपूर्ति बाधित किए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निर्माणाधीन सरकारी भवनों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं फैमिली आईडी अभियान की समीक्षा में सभी खंड विकास अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर शेष परिवारों की फैमिली आईडी शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए गए।

ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रेरणा एप पर विद्यालय निरीक्षण का डाटा समयबद्ध रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर 'डी' श्रेणी में शामिल विभागों की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से 'ए' श्रेणी में आने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा डैशबोर्ड की निरंतर समीक्षा की जाती है और उसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय होती है। इसलिए किसी भी स्थिति में जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण सुभाष चंद्र सरोज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, डीसी मनरेगा राजीव कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!