ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
नगर निगम का स्वच्छता अभियान के साथ मतदाता जागरण- जितेन्द्र प्रताप सिंह • मंडलायुक्त एवं डीआईजी का निर्माणाधीन परियोजनाओं का गहन निरीक्षण • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट • ब्लॉक दिवस में 16 शिकायतों में 3 शिकायतो का हुआ निस्तारण • मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री और राज्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया • वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य • सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी रेप के मुकदमें में ब्लैकमेल करने वाले गैंग को दिया बड़ा झटका • राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिजनों के साथ किया मतदान, 6:00 बजे तक 52.23 प्रतिशत हुई वोटिंग • नगर निगम का स्वच्छता अभियान के साथ मतदाता जागरण- जितेन्द्र प्रताप सिंह • मंडलायुक्त एवं डीआईजी का निर्माणाधीन परियोजनाओं का गहन निरीक्षण • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट • ब्लॉक दिवस में 16 शिकायतों में 3 शिकायतो का हुआ निस्तारण • मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री और राज्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया • वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य • सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी रेप के मुकदमें में ब्लैकमेल करने वाले गैंग को दिया बड़ा झटका • राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिजनों के साथ किया मतदान, 6:00 बजे तक 52.23 प्रतिशत हुई वोटिंग •
Uncategorized English

महाकुंभ मेला: गंगा रिवर फ्रंट से सीधे होगा प्रवेश, तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

D

Dainik India News

• 7743 views
महाकुंभ मेला: गंगा रिवर फ्रंट से सीधे होगा प्रवेश, तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

प्रयागराज: महाकुंभ मेले की तैयारियों के तहत गंगा किनारे रिवर फ्रंट रोड से सीधे मेले में प्रवेश की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। भारत सरकार के सहयोग से बन रहे 450 मीटर लंबे दो लेन वाले स्टील ब्रिज का लोड टेस्टिंग कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस पुल के निर्माण में 4,500 टन लोहे का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त, लगभग तीन किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड भी तैयार कराई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेते हुए संगम ऐरावत घाट और संगम नोज घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर तीर्थयात्री का स्नान सुरक्षित और सुविधाजनक हो। मुख्यमंत्री ने कहा, "व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। महाकुंभ को सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। कैरी बैग से लेकर होर्डिंग और बैनर तक सब कुछ बायोडीग्रेडेबल होगा। इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।"

श्रद्धालुओं की सुविधा और घाट प्रबंधन के लिए 5,000 कुम्भ सेवा मित्रों की तैनाती की जा रही है। इन सभी को विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे तीर्थयात्रियों की बेहतर सहायता कर सकें।

मुख्यमंत्री ने किले के समीप बन रहे वीआईपी घाट का भी निरीक्षण किया और त्रिवेणी संगम पहुंचकर संगम पूजन एवं बड़े हनुमान जी का दर्शन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और मेले को श्रद्धालुओं के लिए एक अनूठा अनुभव बनाने पर जोर दिया।

महाकुंभ मेला 2025 को भव्य, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में यह पहल श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!