ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी • गोरखपुर में मकर संक्रांति मेले की तैयारियां अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश • "रिकवरी एजेंट हैं या कानून के रखवाले? सुप्रीम कोर्ट और आरबीआई के आदेशों के बावजूद उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी" • मा०उपाध्यक्ष विधानसभा श्री नितिन अग्रवाल जी का आगमन मेरा सौभाग्य:जेपी सिंह • तेज आवाज के साथ डीजे सिस्टम बजाने पर डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज • मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश • दैनिक इंडिया न्यूज़: ब्रेकिंग न्यूज़ - देश भर की 20 बड़ी खबरें • अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी • चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी • गोरखपुर में मकर संक्रांति मेले की तैयारियां अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश • "रिकवरी एजेंट हैं या कानून के रखवाले? सुप्रीम कोर्ट और आरबीआई के आदेशों के बावजूद उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी" • मा०उपाध्यक्ष विधानसभा श्री नितिन अग्रवाल जी का आगमन मेरा सौभाग्य:जेपी सिंह • तेज आवाज के साथ डीजे सिस्टम बजाने पर डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज • मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश • दैनिक इंडिया न्यूज़: ब्रेकिंग न्यूज़ - देश भर की 20 बड़ी खबरें • अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

D

Dainik India News

• 6765 views
मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

पी.एम. आवास (शहरी) के लाभार्थियों को वितरित की आवास की चाबी

नई परियोजनाओं हेतु जमीनों के चिन्हांकन कार्य के साथ ही अपना मऊ के निर्माण स्थल का भी किया निरीक्षण

नीलाम्बुज त्रिपाठी दैनिक इन्डिया न्यूज मऊ । जनपद मऊ में मंत्री, नगर विकास एवं ऊर्जा, श्री ए.के. शर्मा जी द्वारा लगभग 20 करोड़ की लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्य, पी.एम. आवास (शहरी) के लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान करने, जनपद में नई परियोजनाओं हेतु जमीनों के चिन्हांकन कार्य के अलावा ढेकुलिया घाट पर निर्माणाधीन अपना मऊ स्थल का भी निरीक्षण कार्य किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में माननीय मंत्री जी द्वारा शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्य करने के उपरांत प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के लाभार्थियों क्रमशः ममता देवी,विद्यावती, शनिचरी, गीता, परशुराम, रमजतिया,अशर्फी देवी, सावित्री देवी, संजीरी देवी, निशा खरवार, समीर सिंह,रेखा देवी, तेतरी, शोभा देवी एवं सविता देवी को उनके आवासों की चाभी प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने विकास भवन के पास स्थित ऑडिटोरियम हेतु भूमि के चिन्हांकन कार्य के उपरांत उन्होंने नामित कार्यदाई संस्था को यथाशीघ्र स्टीमेट तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान माननीय मंत्री जी के साथ जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे जी के अलावा कार्यदाई संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। इसके उपरांत निजामुद्दीनपुरा में पार्क हेतु चिन्हित जमीन का भी माननीय मंत्री द्वारा अवलोकन के उपरांत मंजूरी प्रदान की गई।साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्री दिनेश कुमार को इस संबंध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश माननीय मंत्री जी द्वारा दिए गए।
ढेकुलिया घाट के पास स्थित निर्माणाधीन सेल्फी प्वाइंट अपना मऊ का भी माननीय मंत्री जी ने अवलोकन किया। इस दौरान वहां पर उन्होंने पौधारोपण का भी कार्य किया। उन्होंने निर्माणाधीन स्थल को एक बेहतर स्वरूप प्रदान करने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिए।
माननीय मंत्री जी के जनपद में पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री प्रवीण गुप्ता,अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री नीतीश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!