ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बैटरी तथा मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण   • मौसम का बदलता तेवर किसानों की बढ़ा रही चिंता • मुख्यमंत्री आज 05 दिसम्बर, 2021 को 5,000 नवीन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे • 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय • अब यूपी का युवा बाहर नहीं जाएगा, अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगाः सीएम योगी • उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत • जी-20 की वैन को हरी झंडी दिखाकर सीएम योगी ने किया रवाना • 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बैटरी तथा मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण   • मौसम का बदलता तेवर किसानों की बढ़ा रही चिंता • मुख्यमंत्री आज 05 दिसम्बर, 2021 को 5,000 नवीन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे • 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय • अब यूपी का युवा बाहर नहीं जाएगा, अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगाः सीएम योगी • उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत • जी-20 की वैन को हरी झंडी दिखाकर सीएम योगी ने किया रवाना •
Uncategorized English

चार माह से लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

D

Dainik India News

• 6733 views
चार माह से लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गोरेगांव से मिला शव, मऊ पहुंचते ही मचा कोहराम

पुलिस पर लापरवाही का आरोप, न्याय की गुहार

दै. इंडिया न्यूज, मऊ।नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नंबर 10 पाँती गली से चार माह पूर्व लापता हुए युवक का शव महाराष्ट्र के गोरेगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। शव बुधवार शाम जैसे ही घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। करुण क्रंदन देख वहां मौजूद हर आंख नम हो उठी।

31 वर्षीय रोहित मद्धेशिया पुत्र अशोक मद्धेशिया एक मार्च को मऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था। अगले दिन से उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने हर संभव जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छह मार्च को परिजनों ने मधुबन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, बावजूद इसके पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी।

चार माह बाद, 29 जून को महाराष्ट्र के गोरेगांव से परसुपुर निवासी रीमा गुप्ता पत्नी कन्हैया गुप्ता ने परिजनों को फोन कर युवक के शव की सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन तत्काल गोरेगांव पहुंचे। बुधवार शाम शव के घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए स्थानीय थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक शिकायत की है और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो रोहित की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!