ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी सरकार ने MSME सेक्टर को दी नई ऊर्जा, अब तक बांटे साढ़े छह लाख करोड़ के लोन  • जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण • मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री  • प्रधानमंत्री जी के जनसभा एवं अंबेडकर जी की जयंती में भरपूर भागीदारी हेतु रोहनिया विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी • "मधुबन पुलिस की नेक कार्यशैली, 5 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद" • “बीज से वटवृक्ष तक: 47 वर्षों की वैचारिक तपस्या का विराट उत्कर्ष, लखनऊ में भाजपा ने रचा इतिहास” • शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BJP सांसद वरुण गांधी ने अपने ही सरकार से पूछा सवाल- ये आपके बच्चे होते तो? • यूपी सरकार ने MSME सेक्टर को दी नई ऊर्जा, अब तक बांटे साढ़े छह लाख करोड़ के लोन  • जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण • मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री  • प्रधानमंत्री जी के जनसभा एवं अंबेडकर जी की जयंती में भरपूर भागीदारी हेतु रोहनिया विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी • "मधुबन पुलिस की नेक कार्यशैली, 5 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद" • “बीज से वटवृक्ष तक: 47 वर्षों की वैचारिक तपस्या का विराट उत्कर्ष, लखनऊ में भाजपा ने रचा इतिहास” • शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BJP सांसद वरुण गांधी ने अपने ही सरकार से पूछा सवाल- ये आपके बच्चे होते तो? •
Uncategorized English

राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन राष्ट्रीय औसत से बेहतर: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

• 7063 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

कोरोना से डरने व भागने की नहीं, बल्कि सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता:सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बिजनौर के जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल में कोरोना व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद बिजनौर के कोविड अस्पताल में शासन-प्रशासन व पूरी मशीनरी द्वारा कोरोना संक्रमण से लोगों का जीवन और जीविका बचाने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट कोविड प्रबन्धन के जरिए कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी वेव पर प्रभावी नियंत्रण किया गया। संक्रमण की तीसरी लहर में भी प्रदेशवासियों का जीवन एवं जीविका दोनों बचाने के लिए पूरी मजबूती से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 10 दिनों में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को भी नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की थर्ड वेव के प्रभाव को नियंत्रित करने में वैक्सीनेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। भारत के वैक्सीनेशन कार्यक्रम को प्रदेश में अक्षरशः लागू किया गया है। राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। प्रदेश में गत दिवस तक लगभग 25 करोड़ 34 लाख कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। जनपद बिजनौर में 45 लाख 28 हजार कोरोना वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में लगभग 98.5 प्रतिशत तथा जनपद बिजनौर में लगभग 97 प्रतिशत पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज दे दी गयी है। प्रदेश में लगभग 67 प्रतिशत तथा जनपद बिजनौर में 64 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की सेकेण्ड डोज प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 61 प्रतिशत किशोरों को तथा जनपद बिजनौर में इसी आयु वर्ग के 53 प्रतिशत किशोरों का कोरोना टीकाकरण किया गया है। हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के को-मॉर्बिड व्यक्तियों, जिन्हें प्रिकॉशन डोज प्रदान की जानी है, के वर्ग में प्रदेश में 73 प्रतिशत लोगों को तथा जनपद बिजनौर में 78 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की डोज प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की थर्ड वेव में संक्रमित लोगों के लगभग 01 प्रतिशत को ही अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता पड़ी। जनपद बिजनौर में कोरोना संक्रमण के 841 एक्टिव मामलों में से मात्र 01 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे मरीजों की इण्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेण्टर (आई0सी0सी0सी0) के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर को नियंत्रित करने में निगरानी समितियों द्वारा डोर-टू-डोर सर्विलांस तथा संदिग्ध व लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिसिन किट वितरण की प्रभावी भूमिका रही है। मेडिसिन किट वितरण के साथ ही रैपिड रिस्पॉन्स टीम भेजकर संदिग्ध व्यक्तियों की कोविड जांच करायी जा रही है। राज्य में 72 हजार निगरानी समितियां सक्रिय हैं। जनपद बिजनौर में 01 हजार से अधिक निगरानी समितियां क्रियाशील हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आत्मनिर्भरता के लिए प्रदेश में 558 ऑक्सीजन प्लाण्ट लगाए गए हैं। इनमें से 551 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हैं। जनपद बिजनौर में स्थापित सभी 04 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हैं।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि कोरोना से डरने व भागने की नहीं, बल्कि सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह सदी की सबसे बड़ी महामारी है। सावधानी एवं सतर्कता बरतकर इसके संक्रमण से जीवन एवं जीविका को बचाया जा सकता है। इसके लिए कोरोना गाइडलाइंस जारी की गयी हैं। इसमें रात्रिकालीन कर्फ्यू की व्यवस्था है। लोग इसका पालन करें। उन्होंने कहा कि 15 से 17 वर्ष के युवाओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। इस आयु वर्ग के युवा अपना कोरोना वैक्सीनेशन करा लें। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, बीमार, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, कमजोर इम्युनिटी के लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। अन्य लोगों को घर से बाहर निकलना हो तो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। भीडभाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक जाने से बचें।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!