ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद • संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • ‘एक भारत - श्रेष्ठ भारत’ स्नेह मिलन समारोह संपन्न, बिहार दिवस पर राष्ट्रीय एकता का संदेश • राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी के 146 वें बैच के पासिंग आउट परेड के साक्षी होंगे वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के सैंकड़ो छात्र • समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश • साकार होने को है ताउम्र का सपना • 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से हिन्दू बंगाली परिवारों की पुनर्वासन योजना स्वीकृत • वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता • एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद • संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • ‘एक भारत - श्रेष्ठ भारत’ स्नेह मिलन समारोह संपन्न, बिहार दिवस पर राष्ट्रीय एकता का संदेश • राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी के 146 वें बैच के पासिंग आउट परेड के साक्षी होंगे वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के सैंकड़ो छात्र • समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश • साकार होने को है ताउम्र का सपना • 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से हिन्दू बंगाली परिवारों की पुनर्वासन योजना स्वीकृत • वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मधुबन पुलिस के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली ,नागरिकों को बताए उनके संवैधानिक अधिकार ,छात्राओं को मुखर बनने की दी सलाह

D

Dainik India News

• 6325 views
मधुबन पुलिस के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली ,नागरिकों को बताए उनके संवैधानिक अधिकार ,छात्राओं को मुखर बनने की दी सलाह

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।मधुबन में रुक रुक कर हो रही बरसात के बीच मधुबन पुलिस द्वारा शुक्रवार को एंटीरोमीयो टीम के द्वारा बारिश के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया । इस मौके पर उपस्थित लोगों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस जागरूकता अभियान के तहत लालनपुर मोड़, सिपाह बाजार में नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों और अपनी सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया गया ।

पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस पास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। साथ ही मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत लाइब्रेरी जा रही छात्राओं को भी जागरूक किया गया । महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा डायल 112 , साइबर हेल्प लाइन 1930 और अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । महिला एसआई रागिनी मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं बल्कि चुनौतियों का डटकर सामना करें। साथ ही छात्राओं से कहा कि छोटी बड़ी घटनाओं को नजरअंदाज बिल्कुल न करें घर के बड़े बुजुर्गों से अपनी समस्या साझा करें और इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस चौबीस घंटे सहायता के लिए तत्पर है ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!