ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
Hidden Health Indicators Behind Melasma in Women –Know the Facts? • तहसील घोसी में सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुआ संपन्न • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना: निवेशकों और प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर • नीरज सिंह के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया हनुमान पूजन • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: वृद्धि और संतोषप्रद अभियान का शुभारंभ, 10 जून, 2023 तक संचालित होगा • राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति • धधक रही अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश,धड़ल्ले से बेची जा रही अवैध शराब • Hidden Health Indicators Behind Melasma in Women –Know the Facts? • तहसील घोसी में सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुआ संपन्न • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना: निवेशकों और प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर • नीरज सिंह के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया हनुमान पूजन • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: वृद्धि और संतोषप्रद अभियान का शुभारंभ, 10 जून, 2023 तक संचालित होगा • राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति • धधक रही अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश,धड़ल्ले से बेची जा रही अवैध शराब •
मध्य प्रदेश English

मध्य प्रदेश में भाजपा की अभूतपूर्व विजय: डॉ. महेंद्र सिंह और शिवराज सिंह चौहान की युगलबंदी

D

Dainik India News

• 6097 views
मध्य प्रदेश में भाजपा की अभूतपूर्व विजय: डॉ. महेंद्र सिंह और शिवराज सिंह चौहान की युगलबंदी

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :मध्य प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इस विजय का श्रेय मुख्य रूप से दो महान नेताओं को जाता है - चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को । इनके नेतृत्व और मेहनत की बदौलत भाजपा ने संपूर्ण सीटों पर विजय प्राप्त की, और मध्य प्रदेश में संगठन और जनता के बीच एक गहरा आत्मीय संबंध स्थापित किया।

डॉ. महेंद्र सिंह का नेतृत्व, उनकी भाषण शैली और उनकी चुनावी रणनीतियों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। चुनाव प्रचार के दौरान, जब डॉ. महेंद्र सिंह माइक लेकर स्टेज पर पहुंचते थे, तो समय मानो रुक जाता था। लोग मंत्रमुग्ध होकर उनके हर शब्द को सुनते और उनके विचारों में डूब जाते। उनकी वाकपटुता और जनता के प्रति आत्मीयता ने उन्हें जनमानस का प्रिय बना दिया।

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने डॉ. महेंद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार द्वापर युग में भगवान कृष्ण की बांसुरी सुनकर गायें और गोपियां मंत्रमुग्ध हो जाती थीं, उसी प्रकार डॉ. महेंद्र सिंह की वाणी सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि डॉ. महेंद्र सिंह के जिह्वा पर सरस्वती मां स्वयं विराजमान हो जाती हैं, जिससे लोग वहां से हटने का मन नहीं बना पाते।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बात करें तो उनका अनुभव, राजनीतिक सूझबूझ और जनता के प्रति उनकी आत्मीयता भी किसी से छिपी नहीं है। शिवराज सिंह चौहान का कार्यकाल और उनकी योजनाएं आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है, और उनका जनता के साथ सीधा संवाद उन्हें एक लोकप्रिय नेता बनाता है।

डॉ. महेंद्र सिंह और शिवराज सिंह चौहान के सामूहिक प्रयासों ने मध्य प्रदेश में भाजपा को एक मजबूत संगठन के रूप में स्थापित किया है। इनके नेतृत्व में भाजपा ने संपूर्ण सीटों पर विजय प्राप्त की, बल्कि जनता के दिलों में भी अपनी जगह पक्की कर ली। इनकी मेहनत और रणनीतियों की वजह से मध्य प्रदेश भाजपा का आधार बहुत मजबूत हो गया है।

डॉ. महेंद्र सिंह की मेहनत और नेतृत्व ने भाजपा को ऐसी ताकत दी है कि प्रदेश में उनके प्रति प्रेम और सम्मान की भावना अत्यधिक बढ़ गई है। चाहे भाजपा संगठन हो या आम जनता, सभी के दिलों में उनके प्रति आत्मीय प्रेम है। उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति उनका दृष्टिकोण और उनका संवेदनशीलता उन्हें एक अद्वितीय नेता बनाती है।

मध्य प्रदेश में भाजपा की इस अभूतपूर्व विजय का श्रेय मुख्य रूप से डॉ. महेंद्र सिंह और शिवराज सिंह चौहान को जाता है। इनके नेतृत्व और मेहनत ने भाजपा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। आज जब हम मध्य प्रदेश भाजपा की ताकत की बात करते हैं, तो डॉ. महेंद्र सिंह और शिवराज सिंह चौहान के योगदान को भूल पाना संभव नहीं है। इनकी मेहनत और नेतृत्व ने मध्य प्रदेश भाजपा को एक मजबूत और प्रभावशाली संगठन के रूप में स्थापित किया है, और जनता के दिलों में इनके प्रति जो आत्मीय प्रेम और सम्मान है, वह इनके योगदान की साक्षी है।

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने डॉक्टर महेंद्र सिंह की तारीफ में कहा कि वे वाणी और स्वभाव से देवतुल्य हैं। उनकी भाषा हर समय मंत्रमुग्ध करने वाली होती है। जब लखनऊ में उनके कार्यक्रम होते हैं, तो जनता उन्हें मंच से उठने ही नहीं देना चाहती। जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, डॉक्टर महेंद्र सिंह का व्यक्तित्व और उनकी प्रेरणादायक बातें हम सभी को प्रभावित करती हैं, जिससे वे सभी के प्रिय बने हुए हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!