ब्रेकिंग न्यूज़
छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन |
हाइलाइट न्यूज़
उद्यान अधिकारी ने फर्जी हस्ताक्षर का लगाया था आरोप उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर मुकदमा दर्द करने की मांग की है एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, मिलेंगी कई और सुविधाएं "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश Herbalife Under Legal Scrutiny: Examining the Claims and Loopholes सरकार का 'टेस्ला' को जवाब- पहले भारत में लगाएं प्लांट, फिर टैक्स छूट पर विचार आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल उद्यान अधिकारी ने फर्जी हस्ताक्षर का लगाया था आरोप उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर मुकदमा दर्द करने की मांग की है एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, मिलेंगी कई और सुविधाएं "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश Herbalife Under Legal Scrutiny: Examining the Claims and Loopholes सरकार का 'टेस्ला' को जवाब- पहले भारत में लगाएं प्लांट, फिर टैक्स छूट पर विचार आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री जी का जनपद गोरखपुर भ्रमण

D

Dainik India News

31 views
मुख्यमंत्री जी का जनपद गोरखपुर भ्रमण

प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आज 05 करोड़ से अधिक पूर्वी उ0प्र0 के लोगों का दूरदर्शन केन्द्र के लिए 37 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ: मुख्यमंत्री

ब्यूरो डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी ने आज जनपद गोरखपुर में दूरदर्शन भू-उपग्रह केन्द्र, 10 किलोवॉट एफ0एम0 रिले केन्द्र जनपद इटावा, गदानिया जनपद लखीमपुर खीरी एवं नानपारा जनपद बहराइच का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आज 05 करोड़ से अधिक पूर्वी उ0प्र0 के लोगों का दूरदर्शन केन्द्र के लिए 37 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि इस भू-उपग्रह केन्द्र के माध्यम से न केवल पूर्वी उ0प्र0, बल्कि बिहार का एक बड़ा भाग और नेपाल की एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां थोड़ी बहुत राष्ट्र विरोधी हलचलें होती हैं और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों द्वारा दुष्प्रचार किया जाता है, उसे रोकने में यह दूरदर्शन केन्द्र एक बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर दूरदर्शन केन्द्र अपने रचनात्मक एवं प्रभावोत्पादक कार्यक्रमों के माध्यम से निरन्तर जनमानस को प्रेरित करता रहा है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के माध्यम से भोजपुरी भाषा में प्रसारण होगा और भोजपुरी रंगकर्मियों को एक मंच भी मिलेगा।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि 50 लाख लोगों को जनपद इटावा के ट्रंासमीटर से लाभ मिलेगा। जनपद लखीमपुर खीरी के गदानिया, जनपद बहराइच के नानपारा ट्रांसमीटर से क्रमशः 35 लाख और 25 लाख लोगों को एफ0एम0 की सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में 03 और ट्रांसमीटर जनपद सुलतानपुर, जनपद रामपुर और जनपद महराजगंज में अगले 8 महीने के अन्दर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी इलाके में अगर ऑल इण्डिया रेडियो के एफ0एम0 ट्रांसमीटर की जरूरत होगी, तो केन्द्र सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं रखी जाएगी और वहां एफ0एम0 ट्रांसमीटर लगाने का कार्य किया जाएगा।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की इच्छा है कि भोजपुरी भाषा में कुछ कार्यक्रम किए जाएं। दूरदर्शन के प्लेटफार्म से भोजपुरी भाषा में आगामी समय में 01 घण्टे का कार्यक्रम दूरदर्शन पर भोजपुरी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। इससे स्थानीय कलाकारों को फायदा होगा। दूरदर्शन के साथ साथ ऑल इण्डिया रेडियो एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के करोड़ों लोंगो तक जन-जन की आवाज पहुंचायी है।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर के फर्टिलाइजर कारखाने में प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!