ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण • European markets are waiting for UP's mangoes: CM Yogi • "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" • बिजली बिल बकायेदारी से छुटकारे का सुनहरा अवसर: एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 • चोरी करते दो महिलाए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद • जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षामंत्री से भेंट, महाकुंभ 2025 पर विचार-विमर्श • "World Yoga Day 2023: Grand Yoga Camp Organized by Sanskrit Bharati Nyas Avadhprant" • 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह • खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण • European markets are waiting for UP's mangoes: CM Yogi • "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" • बिजली बिल बकायेदारी से छुटकारे का सुनहरा अवसर: एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 • चोरी करते दो महिलाए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद • जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षामंत्री से भेंट, महाकुंभ 2025 पर विचार-विमर्श • "World Yoga Day 2023: Grand Yoga Camp Organized by Sanskrit Bharati Nyas Avadhprant" • 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह •
लेख / शोध English

जीवन की आधारशिला

D

Dainik India News

• 7067 views
मन और अन्त:करण की एकता में, दोनों के मिलन में ही सुख है। इसी को योगिक शब्दावली में आत्मा और परमात्मा का मिलन कह सकते हैं। इस मिलन का ही दूसरा नाम योग है। आत्मा और परमात्मा के मिलन से दोनों के योग से एक ऐसे आनन्द का अविर्भाव होता है,जिसकी तुलना संसार के अन्य किसी भी सुख से नहीं की जा सकती।इसी सुख को  परमानन्द,जीवनमुक्ति, ब्रह्म-निर्वाह, आत्मोपलब्धि, प्रभु-दर्शन आदि नामों से पुकारा जाता है। प्रेम ही सम्पूर्ण सुखों का आधार है। आज प्रत्येक व्यक्ति सुखी जीवन के लिए तरह-तरह के साधन जुटाता है सुख के लिये हरसंभव प्रयत्न भी करता है किन्तु फिर भी अधिकांश लोग दु:खी एवं क्लान्त दिखाई देते हैं। इसका एकमात्र कारण है वे प्रेम को छोड़कर अन्यत्र सुख की खोज करते हैं जो बालू में तेल निकालने जैसा प्रयत्न है। सुख भोगने के लिए प्रेम को जीवन में उतारना होगा । इसी की साधना करनी होगी।दूसरों की बुराइयाँ ढूंढ़ने में हमारी दृष्टि अलग तरीके से और अपनी बात आने पर और तरीके से काम करती है। यदि यह दोष हटा दिया जाय और दूसरों की भाँति अपनी बुराई भी देखने लग जायें, दूसरों को सुधारने की चिन्ता करने की भाँति यदि अपने को सुधारने की भी चिन्ता करने लगें तो इतना बडा काम हो सकता है जितना सारी दुनियाँ को सुधार लेने पर ही हो सकना संभव है।चरित्र ही जीवन की आधार शिला है। मनुष्य संसार में जो कुछ सफलता, सौभाग्य, सुख प्राप्त करता है उसके मूल में उसके चरित्र की उच्चता ही रहती है। निर्बल चरित्र वाले अथवा चरित्रहीन व्यक्ति का जीवन निस्सार और महत्त्वशून्य है। चाहे वह सांसारिक दृष्टि से थोडा या अधिक धन प्राप्त करके आराम का जीवन व्यतीत करता हो पर अन्य लोगों की दृष्टि से वह कभी प्रतिष्ठा या सम्मान का पात्र नहीं हो सकता।- तपोनिष्ठ वेदमुर्ति पं श्रीराम शर्मा आचार्य

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!