ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन का किया शुभारंभ • Congress will become 'King' in Karnataka, BJP accepts 'defeat' • तिरंगे के सान्निध्य में गूंजा स्वदेशी खेलों का संकल्प, प्रतिभाओं को मिला सम्मान • यूपी में सरकार बनाने का शुभ मुहूर्त तय, 25 मार्च को सीएम की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ • DAV कॉलेज में 108 कुंडी यज्ञ का भव्य समापन: सनातन धर्म और राष्ट्र सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार-विमर्श • <strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong> • प्लास्टिक उद्योग को नई दिशा: लखनऊ में AIPMA की गोष्ठी में विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन • तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर गिरी कार से दो लोग बाल- बाल बचें • पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन का किया शुभारंभ • Congress will become 'King' in Karnataka, BJP accepts 'defeat' • तिरंगे के सान्निध्य में गूंजा स्वदेशी खेलों का संकल्प, प्रतिभाओं को मिला सम्मान • यूपी में सरकार बनाने का शुभ मुहूर्त तय, 25 मार्च को सीएम की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ • DAV कॉलेज में 108 कुंडी यज्ञ का भव्य समापन: सनातन धर्म और राष्ट्र सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार-विमर्श • <strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong> • प्लास्टिक उद्योग को नई दिशा: लखनऊ में AIPMA की गोष्ठी में विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन • तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर गिरी कार से दो लोग बाल- बाल बचें •
ताज़ा खबर English

मुख्यमंत्री ने सीतापुर भ्रमण के दौरान लहरपुर तहसील के तहत अकबरपुर ग्राम स्थित सूरजकुंड मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 116 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया

D

Dainik India News

• 8320 views
मुख्यमंत्री ने सीतापुर भ्रमण के दौरान लहरपुर तहसील के तहत अकबरपुर ग्राम स्थित सूरजकुंड मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 116 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सीतापुर भ्रमण के दौरान लहरपुर तहसील के तहत अकबरपुर ग्राम स्थित सूरजकुंड मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 116 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इनमें आवास विकास परिषद निर्माण खण्ड लखनऊ-10 की 10.21 करोड़ की लागत 1 परियोजना (राजकीय महिला महाविद्यालय, सीतापुर) का लोकार्पण, जिला पंचायत सीतापुर की 13.84 करोड़ लागत की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण, जिला पंचायत सीतापुर की 3.51 करोड़ लागत की 24 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं जल निगम (ग्रामीण) की 89.28 करोड़ लागत की 30 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के गरीबों के कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार, अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण के लिए जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनायी है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास एवं आस्था को सम्मान देने के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। भक्तों की भावनाओं के अनुरूप अयोध्या मे भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम का विकास कर इसे भव्य स्वरूप दिया जा चुका है। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जनपद सीतापुर के कामेश्वर नाथ धाम व नैमिषारण्य तीर्थ का विकास कराया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सीतापुर जनपद के 02 लाख से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, जनपद में 07 लाख से अधिक परिवारों को एक-एक शौचालय भी उपलब्ध कराया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की पूरी मदद करने के लिये तत्पर है। राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों के गन्ने के मूल्य का भुगतान समय से सुनिश्चित कराने के साथ ही सभी फसलों का उचित दाम किसानों को दिये जाने के लिये कार्य किये जा रहे हैं। पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग डेढ़ लाख करोड़ रूपये के गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को कराया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गरीबों के लिये कल्याणकारी योजनाएं पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव लागू की जा रही हैं। कोरोना महामारी के कठिन समय में गरीबों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें खाद्यान्न के साथ-साथ अच्छी गुणवत्ता की दाल, तेल, नमक शामिल है। जरूरतमंदों को इनका वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के समक्ष पहचान का संकट था लेकिन डबल इंजन की सरकार के प्रयासों के चलते विकास के नित नए आयाम हासिल करने में प्रदेश सफल हो सका है। बिना भेदभाव पात्रों को सरकारी नौकरी मिल रही है। अब तक प्रदेश के लगभग 05 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। अभी कुछ और युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को सहूलियत देने के उदद्देश्य से स्मार्ट फोन एवं टैबलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इससे न केवल युवाओं की शिक्षा का मार्ग आसान होगा बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम होकर नए कौशल सीखने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को परिवार मानते हुये सभी क्षेत्रों में बिना किसी भी भेदभाव के विकास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया है, जिसके चलते आज उत्तर प्रदेश की बेटियां बेझिझक अपने-अपने स्कूल, कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गांव के विकास के लिये, गरीब के उत्थान के लिये, नौजवान के रोजगार के लिये, महिलाओं के कल्याण के लिये, प्रदेश के समग्र विकास के लिये राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। लाखों परिवारों को आवास एवं शौचालय उपलब्ध कराये गये हैं। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जनता को उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रदेश सरकार बेहतर कानून व्यवस्था की स्थापना करने में सफल रही है। महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये भी अनेक योजनाएं संचालित की गयी हैं।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर, प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री जितिन प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!