ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
क्या आप अपनी कोशिकाओं को वही देने को तैयार हैं, जो प्रकृति ने उनके लिए बनाया था? • मतदाता जागरूकता के लिए किया गया जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन • संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस • भगवान भास्कर ने खोले नेत्र,ठंड से मिली राहत • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' • नवरात्र-दशहरा पर्व पर मधुबन पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई • शिवसैनिकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कल से प्रारंभ • क्या आप अपनी कोशिकाओं को वही देने को तैयार हैं, जो प्रकृति ने उनके लिए बनाया था? • मतदाता जागरूकता के लिए किया गया जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन • संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस • भगवान भास्कर ने खोले नेत्र,ठंड से मिली राहत • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' • नवरात्र-दशहरा पर्व पर मधुबन पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई • शिवसैनिकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कल से प्रारंभ •
उत्तर प्रदेश सरकार English

पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

D

Dainik India News

• 7686 views
पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

ब्यूरो/डीडी इंडिया न्यूज हरदोई

पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा दिनांक 05.12.2021 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गोष्ठी के प्रारम्भ में थाना क्षेत्र में घटित अपराध व थानों द्वारा की गई निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा गई तथा जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारीगणों द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा कर आज सम्मेलन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ।सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

गौ-तस्करी/गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये साथ ही साथ अज्ञात अभियोगों को कम से कम समय में वर्क आउट किया जाये।

हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी व अपहरण के अपराधों पर अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अवैध शराब बिक्री /निष्कर्षण, मादक पदार्थों की बिक्री/परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अवैध कच्ची शराब के विक्री/निष्कर्षण/परिवहन पर शत् प्रतिशत रोक लगायी जाय।


जनसुनवाई पोर्टल/IGRS के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयावधि में निस्तारण कराया जाय, किसी भी प्रकरण को डिफाल्टर न होने दिया जाय।


भूमि संबंधी विवाद की शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर यथोचित निस्तारण करायें तथा भूमि विवाद रजिस्टर में ऐसे विवादों का इन्द्राज करें।


सभी थाना प्रभारी आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वल्नरेबिल/क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चयन कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करायी जाय।


आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराते हुए सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।


आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत थाने पर चुनाव रजि0/गार्ड फाइल बनाये जिससे चुनाव सम्बंधित महत्वपूर्ण आदेश/निर्देश एवं माँगी जाने वाली सूचनाओं को उक्त रजि0 में इन्द्राज करते हुए गार्ड फाईल में रखा जा सके।

जनपद के समस्त थाना प्रभारी को ग्राम सुरक्षा प्रहरी के साथ मीटिंग कर उनको उनके क्षेत्रों में सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया।


समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में यथाशीघ्र शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अर्द्ध-सैनिक बल, पीएसी,पुलिस बल व होमगार्डस के ठहरने के स्थान का चयन कर उनका भौतिक सत्यापन किया जाए ।

समस्त थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में पड़ने वाले समस्त मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये गए ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!