ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
आदर्श व्यापारी एसोसिएशन मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष बने अविनाश जायसवाल • भारत को विश्व पर्यटन की राजधानी बनाने वाले दूरदर्शी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं • Uttar Pradesh Legislative Assembly Speaker emphasizes the need for nature conservation during National Climate Conference • निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 190 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • सख़्ती:प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए: मुख्यमंत्री • कोयला संकट को लेकर काँग्रेस ने कसा तंज कहा- पेट्रोल के क़ीमतों के बाद बढ़ाई जा सकती है बिजली की दरें? • Are You Ready to Give Your Cells What Nature Originally Designed for Them?? • मुख्यमंत्री ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया,निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण • आदर्श व्यापारी एसोसिएशन मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष बने अविनाश जायसवाल • भारत को विश्व पर्यटन की राजधानी बनाने वाले दूरदर्शी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं • Uttar Pradesh Legislative Assembly Speaker emphasizes the need for nature conservation during National Climate Conference • निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 190 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • सख़्ती:प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए: मुख्यमंत्री • कोयला संकट को लेकर काँग्रेस ने कसा तंज कहा- पेट्रोल के क़ीमतों के बाद बढ़ाई जा सकती है बिजली की दरें? • Are You Ready to Give Your Cells What Nature Originally Designed for Them?? • मुख्यमंत्री ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया,निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण •
लेख / शोध English

युवा चेतना का महासंवाद: ‘आह्वान–द कॉल टू यूथ’ के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण का शंखनाद

D

Dainik India News

• 7138 views
युवा चेतना का महासंवाद: ‘आह्वान–द कॉल टू यूथ’ के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण का शंखनाद

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर जब संपूर्ण राष्ट्र स्वामी विवेकानंद की तेजस्वी चेतना और युगद्रष्टा विचारों का स्मरण कर रहा होगा, उसी कालखंड में लखनऊ की धरती पर युवा चेतना को नवप्राण देने वाला एक विशिष्ट वैचारिक आयोजन आकार ले रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में ‘आह्वान–द कॉल टू यूथ’ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 11 जनवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ, गोमती नगर, लखनऊ में किया जाएगा। यह आयोजन मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा आत्मा को जाग्रत करने का एक सशक्त वैचारिक अभियान है।
यह कार्यशाला माता भगवती देवी शर्मा एवं अखण्ड दीप के जन्म-शताब्दी महोत्सव के पावन आलोक में, अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में युवाप्रकोष्ठ (दिया), लखनऊ के समर्पित एवं ऊर्जस्वित युवाओं द्वारा आयोजित की जा रही है। आयोजन का मूल उद्देश्य केवल युवाओं को मंच प्रदान करना नहीं, बल्कि उनके भीतर राष्ट्रनिर्माण, आत्मोत्कर्ष और चरित्र-निर्माण की सुप्त चेतना को जाग्रत करना है—ताकि युवा केवल समय का उपभोगकर्ता न बने, बल्कि युग-निर्माता के रूप में स्वयं को प्रतिष्ठित कर सके।


कार्यशाला की केन्द्रीय थीम ‘माइंड, मॉरल्स और मोटिवेशन’ निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत युवाओं को सकारात्मक चिंतन, नैतिक दृढ़ता, अनुशासित जीवन-दृष्टि और आत्मप्रेरणा की वैज्ञानिक व आध्यात्मिक पद्धतियों से परिचित कराया जाएगा। यह वह त्रिवेणी है, जहाँ विचार की शुद्धता, चरित्र की दृढ़ता और कर्म की प्रेरणा एकाकार होकर व्यक्तित्व को महामानव की दिशा में अग्रसर करती है।


कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भावमयी अभिव्यक्ति, प्रेरणादायी संवाद सत्रों की बौद्धिक गरिमा, जिज्ञासा को संतुष्ट करने वाले प्रश्नोत्तर संवाद तथा वैचारिक पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। ये सभी घटक मिलकर युवाओं के सर्वांगीण विकास की उस आधारशिला को सुदृढ़ करेंगे, जिसकी आज के यांत्रिक और भौतिकतावादी युग में नितांत आवश्यकता है।


इस वैचारिक महायज्ञ को वरिष्ठ परिजनों के स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन का सतत संबल प्राप्त हो रहा है, जिनकी प्रेरणा से यह प्रयास केवल आयोजन न रहकर एक संस्कार-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर रहा है। आयोजकों का विश्वास है कि यह कार्यशाला युवाओं को अपने जीवन के लक्ष्य स्पष्ट करने, सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध कराने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।


उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में सहभागिता पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है, जिससे प्रत्येक वर्ग का युवा बिना किसी बाधा के इस चेतना-संवाद का साक्षी बन सके। आयोजक मंडल ने लखनऊ सहित आसपास के समस्त युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस कार्यशाला में सहभागी बनकर राष्ट्रीय युवा दिवस को केवल स्मरणीय ही नहीं, बल्कि अर्थपूर्ण और युगांतरकारी बनाएं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!