ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई आयोजित, महिला उत्पीड़न के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार: मुख्यमंत्री शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -राम बिलास चौहान विकास की नवधारा का शुभारंभ—65 लाख से निर्मित अत्याधुनिक नगर पंचायत भवन का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण ईट भट्ठे पर आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 200 लीटर लहन नष्ट गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर दिव्य सेवा संस्थान ने किया गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा में की बड़ी उपलब्धि-मुख्यमंत्री शांति भंग की आशंका में कुल 12 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई आयोजित, महिला उत्पीड़न के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार: मुख्यमंत्री शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -राम बिलास चौहान विकास की नवधारा का शुभारंभ—65 लाख से निर्मित अत्याधुनिक नगर पंचायत भवन का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण ईट भट्ठे पर आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 200 लीटर लहन नष्ट गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर दिव्य सेवा संस्थान ने किया गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा में की बड़ी उपलब्धि-मुख्यमंत्री शांति भंग की आशंका में कुल 12 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Uncategorized English

कुकरैल नदी में लौटा प्रवाह, अतिक्रमण मुक्त भूमि पर सौमित्र वन का विकास कार्य प्रारंभ

D

Dainik India News

5040 views
कुकरैल नदी में लौटा प्रवाह, अतिक्रमण मुक्त भूमि पर सौमित्र वन का विकास कार्य प्रारंभ

550 मीटर पाथ-वे, हरियाली, फसाड लाइट और किड्स जोन से सजेगा नया हरित क्षेत्र

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 19 जुलाई।
लंबे समय तक अतिक्रमण की मार झेलने वाली कुकरैल नदी अब एक बार फिर प्रवाहित होने लगी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी. ने कुकरैल नदी के तट पर विकसित किए जा रहे सौमित्र वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह हरित क्षेत्र लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एवं नगर निगम के सहयोग से विकसित किया जा रहा है, जिसमें सौंदर्यीकरण और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है।

जिलाधिकारी के साथ उपस्थित एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जानकारी दी कि नदी के किनारे कब्जामुक्त कराई गई 24.7 एकड़ भूमि में से 14 एकड़ क्षेत्र पर सौमित्र वन विकसित किया जा रहा है। इस वन क्षेत्र में पार्क, किड्स ज़ोन, लॉन, ग्रीन एरिया और 550 मीटर लंबा पाथ-वे बनाया जाएगा। साथ ही हार्टिकल्चर, लैंडस्केपिंग और डेकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है।

वन क्षेत्र की सुंदरता को निखारने हेतु हाईमास्ट और फसाड लाइटें लगाई जा रही हैं। पौधों की नियमित सिंचाई के लिए पूरे क्षेत्र में अंडरग्राउंड पाइपलाइन और पॉप-अप स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया है, जिससे पर्यावरण संतुलन और हरियाली को बनाए रखना आसान होगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कुकरैल नदी के दोनों किनारों पर पौधारोपण और पाथ-वे का समुचित विकास किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नदी के एक किनारे पर लखनऊ विकास प्राधिकरण और दूसरे किनारे पर नगर निगम कार्य करेंगे तथा दोनों विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर समान डिज़ाइन व गुणवत्ता के साथ काम सुनिश्चित करें, ताकि नदी के दोनों ओर एकरूपता और समरसता बनी रहे।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने नदी किनारे बोल्डर एवं स्टोन पिचिंग का कार्य कराने के निर्देश भी दिए, ताकि तटों का क्षरण रोका जा सके और पर्यावरणीय सुरक्षा बनी रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!