ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी बृजेश जायसवाल ने नगर वासियों को दी नवरात्रि पर्व की बधाई • एकेटीयू के खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए 120 करोड़ रुपये, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद • CM का प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर के नाम पर लगाया लाखों का चूना • दीपोत्सव 2023 : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स • दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना शैक्षिक सत्र 2021-22 - • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न   • हवन से पहले अग्निवास का विचार क्यों है आवश्यक • क्षत्रियों का ऐतिहासिक महत्व • चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी बृजेश जायसवाल ने नगर वासियों को दी नवरात्रि पर्व की बधाई • एकेटीयू के खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए 120 करोड़ रुपये, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद • CM का प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर के नाम पर लगाया लाखों का चूना • दीपोत्सव 2023 : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स • दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना शैक्षिक सत्र 2021-22 - • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न   • हवन से पहले अग्निवास का विचार क्यों है आवश्यक • क्षत्रियों का ऐतिहासिक महत्व •
उत्तर प्रदेश सरकार English

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले — व्यापारियों के बिना मजबूत नहीं हो सकती देश की अर्थव्यवस्था

D

Dainik India News

• 5735 views
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले — व्यापारियों के बिना मजबूत नहीं हो सकती देश की अर्थव्यवस्था

‘स्वदेशी अपनाना ही सशक्त भारत की नींव’

व्यापार मंडलों से साल में एक बार सामूहिक चर्चा की अपील

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी – व्यापारी मिलन समारोह” में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक मज़बूती का आधार व्यापार है। उन्होंने कहा, “जब तक लोगों की जेब में पैसा नहीं होगा, तब तक व्यापारी गतिविधियाँ तेज़ नहीं होंगी और देश की अर्थव्यवस्था में गति नहीं आएगी।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी व्यापार मंडल वर्ष में कम से कम एक बार एकजुट होकर बैठें और चर्चा करें, क्योंकि कई समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव होता है। उन्होंने उपस्थित सभी व्यापारियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “बिना व्यापार के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना अधूरी है।”

‘व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की धमनियाँ हैं’

रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की भूमिका वैसी ही होती है जैसी शरीर में नसों और धमनियों की। “रक्त का संचार यदि रुक जाए, तो शरीर काम नहीं करता — ठीक वैसे ही यदि कारोबार ठप हो जाए, तो अर्थव्यवस्था रुक जाती है।”

उन्होंने याद दिलाया कि महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी को भारत की ताकत बताया था। “यदि भारत को विश्व में प्रतिष्ठित स्थान दिलाना है, गरीबी और बेरोज़गारी मिटानी है, तो स्वदेशी का रास्ता अपनाना ही होगा,” उन्होंने कहा।

‘आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है’

राजनाथ सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ के प्रधानमंत्री और उपप्रधानमंत्री ने भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की सराहना की। “अब वह समय आ गया है जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है, तो दुनिया कान लगाकर सुनती है कि भारत क्या कह रहा है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने बताया कि पहले भारत कई चीज़ें आयात करता था, लेकिन अब अधिकतर वस्तुएँ भारत में ही बन रही हैं। नासिक स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में अब ‘तेजस मार्क-1ए’ जैसे 4.5 जेनरेशन के फाइटर जेट बनने लगे हैं — जो भारत की तकनीकी प्रगति का प्रमाण है।

“पहले हमें विदेशों से छोटी-छोटी चीजें मंगवानी पड़ती थीं, लेकिन अब भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है,” उन्होंने कहा। उन्होंने बताया कि जब वे रक्षा मंत्री बने थे तब देश का रक्षा उत्पादन ₹45–46 हजार करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹1.5 लाख करोड़ तक पहुँच गया है।

‘स्वदेशी ही सशक्त भारत की नींव है’

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि “स्वदेशी ही सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की नींव है।” उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और प्रचार का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। “हम जितना अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करेंगे, उतना भारत सशक्त बनेगा,” उन्होंने कहा।

बृजेश पाठक ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में अभूतपूर्व विकास हुआ है — रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और परिवहन के सभी साधनों में बड़ा परिवर्तन दिख रहा है। “व्यापारियों ने लखनऊ को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है,” उन्होंने जोड़ा।

स्वदेशी पर लघु फिल्म और भव्य स्वागत

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि समारोह के दौरान लखनऊ महानगर व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के अनुभवों के वीडियो क्लिप शामिल थे।

कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारी संगठनों ने रक्षा मंत्री का स्मृति चिन्ह और भव्य माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल, अमरनाथ मिश्रा, राजेन्द्र अग्रवाल, संदीप बंसल, विमर्श रस्तोगी, संजय गुप्ता, विनोद पंजाबी, अभिषेक खरे, सुशील सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!