ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
दहेज के लिए दरिंदगी का शिकार: लखनऊ में पति और ससुर ने मिलकर पत्नी को बेरहमी से पीटा • मीरजापुर में सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • उत्तराखंड टनल हादसे से सकुशल वापस लौटे यूपी के श्रमिकों से सीएम योगी ने की मुलाकात • विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें • <strong>योगी सरकार के प्रयास से प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प</strong> • नगर निगम लखनऊ की इस पहल से अनगिनत चेहरों पर आयी मुस्कान-जेपी सिंह • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • दहेज के लिए दरिंदगी का शिकार: लखनऊ में पति और ससुर ने मिलकर पत्नी को बेरहमी से पीटा • मीरजापुर में सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • उत्तराखंड टनल हादसे से सकुशल वापस लौटे यूपी के श्रमिकों से सीएम योगी ने की मुलाकात • विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें • <strong>योगी सरकार के प्रयास से प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प</strong> • नगर निगम लखनऊ की इस पहल से अनगिनत चेहरों पर आयी मुस्कान-जेपी सिंह • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

रामलला हो रहे विराजमान, देश भर के बड़े मंदिरों में हो रहा गुणगान 

D

Dainik India News

• 6895 views
रामलला हो रहे विराजमान, देश भर के बड़े मंदिरों में हो रहा गुणगान 

प्राण प्रतिष्ठा के पहले राममय हुए काशी विश्वनाथ, सालासर बालाजी धाम, महाकालेश्वर उज्जैन जैसे पौराणिक मंदिरों के सोशल मीडिया हैंडल 

मंदिरों के एक्स हैंडल से साझा की जा रहीं श्रीराम लला विग्रह एवं नव्य राम मंदिर की तस्वीरें, राम भक्तों से दीपोत्सव और भजन कीर्तन करने की अपील 

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या, 21 जनवरी। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सिर्फ रामभक्तों में ही नहीं, बल्कि देश भर के पौराणिक महत्व वाले मंदिरों में भी उत्सव की तैयारियां हो रही हैं। 22 जनवरी को इस उत्सव से पहले विभिन्न पौराणिक मंदिरों की ओर से भगवान राम का गुणगान करते हुए भक्तों से इस दिन दीपोत्सव, भजन-कीर्तन एवं श्रीराम साधना की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी और पीएम मोदी भी इस आयोजन से पहले लोगों से अपने करीब के मंदिरों में साफ सफाई और राम संकीर्तन की अपील कर चुके हैं। साथ ही सभी से आग्रह किया गया है कि लोग अपने घरों में दीपोत्सव के माध्यम से राम ज्योति अवश्य प्रज्ज्वलित करें। 

500 वर्षों के बाद आई वो घड़ी 

सालासर बालाजी धाम मंदिर के एक्स हैंडल से पूरे देश को इस नई दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया है कि 500 वर्षों से जिस घड़ी का हम सब को इंतजार था वो आ गई है। अपने प्रभु के दर्शन हो गए हैं। प्रभु अपने सिंहासन पर विराजमान हो गए हैं। आज हर एक रामभगत 'जय श्री राम'लिखकर प्रभु को समर्पित करे। इसी तरह, श्री महाकालेश्वर उज्जैन के एक्स हैंडल से श्रीरामलला की छवि को पोस्ट करते हुए उनके दर्शनों का वर्णन किया गया है। वहीं, केदारनाथ टेंपल श्राइन बोर्ड की ओर से प्राण प्रतिष्ठा किए जाने वाले श्रीरामलला के विग्रह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया है मेरे राघव। एक अन्य पोस्ट में 500 वर्षों की प्रतीक्षा का जिक्र किया गया है तो एक पोस्ट में छवि साझा करते हुए कहा गया है प्रथम दर्शन बालस्वरूप भगवान। 

धूमधाम से उत्सव मनाने की अपील 

काशी विश्वनाथ मंदिर के ऑफिशियल हैंडल से सभी रामभक्तों को 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर के लिए बधाई दी गई है। साथ ही अपील की गई है कि सभी देशवासी इस उत्सव को धूमधाम से मनाएं। आस पड़ोस के मंदिरों में साफ सफाई कर भजन कीर्तन करने और सूर्यास्त के बाद सामूहिक रूप से दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया गया है। मंदिरों के अतिरिक्त मंदिरों से जुड़े विभिन्न हैंडल्स से भी उत्सव की अपील की गई है। 12 ज्योतिर्लिंग ऑफ महादेव के अकाउंट से श्रीरामलला के भव्य मंदिर की तस्वीर साझा की गई और लिखा गया कि श्रीरामलला के स्वागत हेतु श्रीरामजन्मभूमि फूलों से सुसज्जित हो रही है। वहीं, भगवत गीता की ओर से श्रीरामलला के विग्रह की छवि साझा करते हुए फॉलोअर्स से अपील की गई है कि क्या हम इस ऐतिहासिक छवि को लेकर जय श्री राम के 1008 कमेंट्स कर सकते हैं। इस पोस्ट को लाइक और रीशेयर करने का भी आग्रह किया गया है।

राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं  शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे

 राजधानी लखनऊ या फिर कहें लक्ष्मण पूरी हर तरह से राम की भक्ति में भक्तिमय में हो गया है। आलम यह है कि जय श्रीराम की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। अयोध्या में भव्य आयोजन को लेकर 22 जनवरी को देश भर से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहें और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस समय इस ऐतिहासिक क्षण को हर कोई जी भर कर जी रहा है। वहीं लखनऊ के प्रताप नगर के विकासनगर क्षेत्र  में सेक्टर आठ चौराहा से प्रभु श्रीराम की झांकी और शोभा यात्रा निकाली गई। सबसे पहले  से शोभायात्रा और झांकी विकास नगर थाना उसके बाद लेखराज पन्ना पहुंची।

इसके बाद शोभा यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से होते हुए लोहिया नगर चौराहा आखिरी में पहुंची। जहां पर एक भव्य आयोजन हुआ जिसमें जी भर के लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए नृत्य किया भगवान राम के बाल रूप से लेकर युवा रूप तक आरती पूजन किया मंगल गीत गए और विशाल शिव प्रतिमा का परिक्रमा किया,शोभा यात्रा के दौरान हर्षोउल्लास का आलम है। खुशी से हर कोई झूम रहा है। यह एक ऐतिहासिक पल है।

प्रताप नगर कार्यवाह हनुमन्त सिंह ने मीडिया कर्मियों को बातचीत के दौरान कहा कि यह एक भव्य आयोजन है और 22 जनवरी को इससे भी भव्य आयोजन होने वाला है।जब प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान होंगे। उसी समय श्री राम मंदिर मैं श्री विग्रह का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। आगे कहा कि 22 जनवरी को कुंडी महायज्ञ बृहद स्वास्थ्य शिविर, त्पश्चात प्रसाद वितरण कर विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य हैं, जो वर्षों संघर्ष के बाद दोबारा से अपने मूल स्थान पर विराजमान होंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!