ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र • निकाय चुनाव:दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने तक योगी के नाम हो सकता है एक और रिकॉर्ड! • लोकसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन पर दी बधाई • कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री • शिक्षण संस्थाओं द्वारा आवेदनों को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक • बालक राम विराजमान दिवस पर सनातन चेतना का उत्सव, राष्ट्रबोध का संकल्प • UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan • 'त्रिनेत्र' की है नजर, अपराधी इस चौराहे पर घटना करेंगे तो अगले पर ढेर हो जाएंगेः सीएम • निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र • निकाय चुनाव:दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने तक योगी के नाम हो सकता है एक और रिकॉर्ड! • लोकसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन पर दी बधाई • कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री • शिक्षण संस्थाओं द्वारा आवेदनों को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक • बालक राम विराजमान दिवस पर सनातन चेतना का उत्सव, राष्ट्रबोध का संकल्प • UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan • 'त्रिनेत्र' की है नजर, अपराधी इस चौराहे पर घटना करेंगे तो अगले पर ढेर हो जाएंगेः सीएम •
लेख / शोध English

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जागरूकता पदयात्रा

D

Dainik India News

• 7966 views
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जागरूकता पदयात्रा


दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत केंद्र, मऊ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा डीसी एसके पीजी कॉलेज, मऊ से प्रारंभ होकर गाजीपुर तिराहा तक निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतीक जायसवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० शर्वेश पांडेय तथा कार्यक्रम संयोजक राशि मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना कर किया गया। पदयात्रा में एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स एवं मेरा युवा भारत केंद्र के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रतीक जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है और मतदान इसका सबसे सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो० शर्वेश पांडेय ने कहा कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है।
कार्यक्रम की संयोजक राशि मिश्रा ने आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सहसंयोजक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विशाल कुमार जायसवाल एवं रविन्द्र कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम नियंत्रक की भूमिका ओमकार सिंह ने निभाई, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
पदयात्रा गाजीपुर तिराहा से पुनः डीसी एसके पीजी कॉलेज परिसर में समाप्त हुई, जहाँ सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत नव-पंजीकृत मतदाताओं को सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में मतदान के प्रति उत्साह और जागरूकता का संचार हुआ। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम लोकतांत्रिक चेतना, नागरिक जिम्मेदारी और युवा सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बना।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!