ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई • मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे'  • मच्छर-माफिया नहीं अब सेफ व स्मार्ट सिटी है गोरखपुर की पहचान: सीएम योगी • डीडी इंडिया किसी भी पत्रकार की कॉपी पेस्ट खबर की जिम्मेदारी नही लेता है व लापरवाही और अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और जिनकी फोटो डीडी इंडिया की बेवसाइट पर फ़ोटो लगी है वही डीडी इंडिया के पत्रकार हैँ। • नाग पंचमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-अमित टण्डन • स्वच्छता को रौंदती इंटरसिटी प्राइवेट बसें: वॉशरूम सुविधा के नाम पर झांसा, हाईवे को बना रहीं सीवेज लाइन • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • सफाईकर्मी बने साहब,कैसे हो गांव की सफाई • नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई • मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे'  • मच्छर-माफिया नहीं अब सेफ व स्मार्ट सिटी है गोरखपुर की पहचान: सीएम योगी • डीडी इंडिया किसी भी पत्रकार की कॉपी पेस्ट खबर की जिम्मेदारी नही लेता है व लापरवाही और अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और जिनकी फोटो डीडी इंडिया की बेवसाइट पर फ़ोटो लगी है वही डीडी इंडिया के पत्रकार हैँ। • नाग पंचमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-अमित टण्डन • स्वच्छता को रौंदती इंटरसिटी प्राइवेट बसें: वॉशरूम सुविधा के नाम पर झांसा, हाईवे को बना रहीं सीवेज लाइन • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • सफाईकर्मी बने साहब,कैसे हो गांव की सफाई •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू 

D

Dainik India News

• 6581 views
अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू 

अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को लाभान्वित करने के लिए नियमावली में किया गया संशोधन

अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकाधिक छात्र राज्य सरकार की योजनाओं का प्राप्त कर सकेंगे लाभ 

आधार वेरिफिकेशन और डीबीटी द्वारा भुगतान किए जाने की व्यवस्था की गई 

शिक्षण संस्थाओं के लिए AISHE/UDISE कोड को किया गया अनिवार्य

दशमोत्तर के विभिन्न कोर्स ग्रुप्स के लिए बजट का अनुपातिक रूप से हुआ निर्धारण  

बिस्तार

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ।प्रदेश की योजनाओं में बिना भेदभाव हर किसी को उसका हक देने की पक्षधर योगी सरकार ने अब अल्पसंख्यक छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा संचालित राज्य छात्रवृत्ति योजनाओं में पारदर्शिता, प्रक्रियाओं का सरलीकरण एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने नियमावलियों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। संशोधित नियमावली के तहत अब मेरिट बेस्ड वरीयता प्रणाली को लागू किया जा रहा है। इसमें आधार वेरिफिकेशन और आधार बेस्ट पेमेंट सिस्टम (डीबीटी) प्रणाली द्वारा भुगतान किए जाने की व्यवस्था की गई है। यही नहीं, शिक्षण संस्थाओं के लिए AISHE/UDISE कोड की अनिवार्यता की गई है तथा दशमोत्तर के विभिन्न कोर्स ग्रुप्स के लिए बजट का अनुपातिक रूप से निर्धारण किया गया है, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को अधिक संख्या में लाभान्वित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रचलित व्यवस्था में रिन्यूअल कैटेगरी के आवेदकों को प्राथमिकता एवं वरीयता दिए जाने के कारण उच्चतर मेधा वाले नई कैटेगरी के आवेदक लाभान्वित होने से वंचित रह जाते थे। नई नियमावली में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की उच्च मेधा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मेरिट आधारित प्रणाली को लागू किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों के चयन में पारदर्शिता भी आएगी। 

आधार वेरिफिकेशन के बाद डीबीटी से होगा भुगतान   

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में पूर्व दशम कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों की छात्रवृत्ति योजना की नियमावली वर्ष 2016 में प्रख्यापित की गई थी, जिसमें दो बार संशोधन किया गया तथा दशमोत्तर कक्षाओं की योजना के लिए वर्ष 2012 में छात्रवृत्ति नियमावली प्रख्यापित की गई थी, जिसमें 6 बार संशोधन किया गया। इन संशोधनों को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप समावेशित करते हुए नई समेकित एवं संशोधित नियमावलियां प्रख्यापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति केवल पात्र व्यक्तियों को ही प्राप्त हो, इसके लिए आवेदक का आधार वेरिफिकेशन (ई-केवाईसी सहित) कराते हुए एबीपीएस/डीबीटी प्रणाली द्वारा भुगतान अभ्यर्थियों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में ही किए जाने का निर्णय लिया गया है। फर्जी, अस्तित्वहीन एवं असंचालित शिक्षण संस्थानों द्वारा योजना का अनुचित लाभ न लिया जाए, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों के लिए AISHE/UDISE कोड की अनिवार्यता की गई है। 

सभी पाठ्यक्रम समूहों के छात्रों को मिलेगा लाभ 

योजना के अंतर्गत पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उत्तरदायित्व निर्धारित करने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों और नोडल अफसरों द्वारा अपने डिजिटल  सिग्नेचर से अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा डिस्ट्रिक्ट नोडल आफिसर के रूप में सत्यापन के बाद उन्हें जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पहले की व्यवस्था के अंतर्गत दशमोत्तर कक्षाओं के लिए बजट का प्राविधान एकमुश्त किया जाता था और प्रोफेशनल कोर्सेज की फीस अधिक होने के कारण अधिकांश बजट का उपभोग उनके विद्यार्थियों के लिए हो जाता था, जिसके कारण गैर तकनीकी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के अनेक छात्र योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे। नई दशमोत्तर नियमावली में सभी पाठ्यक्रम समूहों के विद्यार्थियों को लाभान्वित किए जाने और योजना के अंतर्गत प्राविधानित बजट को सभी समूहों में वर्गीकृत किए जाने की व्यवस्था की गई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!