ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर एवं डी0आई0जी0 ने भी जिलाधिकारी के संग सुनी जन शिकायतें पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्यआयोजन एसटीएफ प्रयागराज ने 50 हजार रुपये के इनामी नकली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री पहुंचे स्वर्वेद महामंदिर धाम, जनता को किया संबोधित सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना का महोत्सव बनाहरिवंश मल्ल मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर एवं डी0आई0जी0 ने भी जिलाधिकारी के संग सुनी जन शिकायतें पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्यआयोजन एसटीएफ प्रयागराज ने 50 हजार रुपये के इनामी नकली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री पहुंचे स्वर्वेद महामंदिर धाम, जनता को किया संबोधित सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना का महोत्सव बनाहरिवंश मल्ल मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश English

लखनऊ पुलिस का सराहनीय प्रयास: दीपोत्सव पर सर्राफा व गोलमार्केट व्यापार मंडल के साथ व्यापक विमर्श

D

Dainik India News

24 views
लखनऊ पुलिस का सराहनीय प्रयास: दीपोत्सव पर सर्राफा व गोलमार्केट व्यापार मंडल के साथ व्यापक विमर्श

दैनिक इंडिया न्यूज़ 24 अक्टूबर 2024 लखनऊ, महानगर थाना परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्यों ने दीपोत्सव के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता उप पुलिस आयुक्त रवीना त्यागी ने की, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त नेहा त्रिपाठी और थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने भी इसमें सहभागिता की। व्यापार मंडल संघ के संरक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, वाई के खन्ना, अध्यक्ष विनय शुक्ल, सचिव गुरप्रीत सिंह, और कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने अपने नेतृत्व में सभी व्यापारियों के साथ बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान दीपोत्सव सप्ताह के उत्सव को सुरक्षित और उल्लासपूर्ण बनाने के उपायों पर गहन चर्चा की गई। रवीना त्यागी ने एक दक्ष और कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में व्यापारियों और पटरी दुकानदारों से उनके विचार आमंत्रित किए और उनके मुद्दों पर ध्यान दिया। लंबी चर्चा के बाद, पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी चिंताओं पर विस्तार से विचार करने के बाद उचित निर्णय सुनाने का आश्वासन दिया गया।

बैठक के उपरांत, उप पुलिस आयुक्त रवीना त्यागी ने व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्यों के साथ गोलमार्केट क्षेत्र और भूमिगत पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुरमीत सिंह को विभिन्न स्थलों पर कैमरों की स्थापना, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, और सुरक्षित आर्थिक लेन-देन के लिए बैंकिंग सहयोग का निर्देश दिया।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव दिए और निशातगंज क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए योजनाबद्ध कार्यों पर जोर दिया। बैठक के अंत में, अजय कुमार और विनय शुक्ल ने सभी पक्षों को समय देने और विचार-विमर्श के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही उचित समाधान की आशा जताई।

सुरक्षित दीपोत्सव की दिशा में यह कदम व्यापारियों और प्रशासन के बीच सामंजस्यपूर्ण सहयोग का प्रतीक है, जिससे त्योहार के दौरान सुरक्षा और उल्लास दोनों सुनिश्चित होंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!