ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
राजधानी में डेंगू का बढ़ता कहर: 429 मरीजों की पुष्टि, 69 वर्षीय महिला की मौत से दहशत • उत्तर प्रदेश में अल्पविकसित व मलिन बस्तियों के विकास पर योगी सरकार का फोकस • योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ अव्वल, महापौर और नगर निगम टीम को बधाई • कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र • एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, मिलेंगी कई और सुविधाएं • गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर दिव्य सेवा संस्थान ने किया गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश – “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” • राजधानी में डेंगू का बढ़ता कहर: 429 मरीजों की पुष्टि, 69 वर्षीय महिला की मौत से दहशत • उत्तर प्रदेश में अल्पविकसित व मलिन बस्तियों के विकास पर योगी सरकार का फोकस • योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ अव्वल, महापौर और नगर निगम टीम को बधाई • कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र • एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, मिलेंगी कई और सुविधाएं • गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर दिव्य सेवा संस्थान ने किया गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश – “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” •
उत्तर प्रदेश सरकार English

लोहिया नगर वार्ड में विकास कार्यों का आगाज: पार्कों और सड़कों के जीर्णोद्धार का उद्घाटन

D

Dainik India News

• 7475 views
लोहिया नगर वार्ड में विकास कार्यों का आगाज: पार्कों और सड़कों के जीर्णोद्धार का उद्घाटन

पार्कों की पुनर्व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत से आवागमन होगा सुगम, पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ के लोहिया नगर वार्ड के सेक्टर 3, 4, 5 और 6 में वार्ड पार्षद राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों के सहयोग से कई पार्कों और जर्जर सड़कों के निर्माण कार्य का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास के प्रति नागरिकों की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस कार्यक्रम में पार्षद के साथ आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रकाश सिंह, अनूप शुक्ला, राम कुमार वर्मा, प्रमोद मालवीय, रेखा पचौली, त्रिवेणी शंकर तिवारी, और आमोद तिवारी जैसे महत्वपूर्ण सहयोगी भी उपस्थित रहे।

इस उद्घाटन के दौरान राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने और नागरिकों की लंबे समय से की जा रही मांगों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्कों की पुनर्व्यवस्था से स्थानीय निवासियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण में समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही, सड़कों की मरम्मत से आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा, जिससे यातायात की सुगमता में सुधार होगा और दुर्घटनाओं का जोखिम भी कम होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से इन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक शुरू किया गया है, और आने वाले दिनों में अन्य अधूरे कार्यों को भी पूरा किया जाएगा। पार्षद ने यह आश्वासन दिया कि लोहिया नगर वार्ड के सभी सेक्टरों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

इस मौके पर उपस्थित नागरिकों ने पार्षद और उनकी टीम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से न केवल क्षेत्र की स्थिति सुधरेगी बल्कि स्थानीय लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!