ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में गणतंत्र द‍िवस का जश्न, लखनऊ में दिखी राम मंदिर की झलक; डॉ महेंद्र सिंह ने महानगर में पढ़ाया अध्यात्म का पाठ • दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी • राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार के शीघ्र स्वास्थ की मंगलकामनाए की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • 76वें सेना दिवस पर धूमधाम - लखनऊ ने देखा सेना का शौर्य- जे पी सिंह • देश प्रथम के संकल्प से दुनिया की महाताकत बनेगा भारत : सीएम योगी • दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार • गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व • संघ परिवार की ओर से आचार्य श्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की वर्षा • यूपी में गणतंत्र द‍िवस का जश्न, लखनऊ में दिखी राम मंदिर की झलक; डॉ महेंद्र सिंह ने महानगर में पढ़ाया अध्यात्म का पाठ • दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी • राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार के शीघ्र स्वास्थ की मंगलकामनाए की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • 76वें सेना दिवस पर धूमधाम - लखनऊ ने देखा सेना का शौर्य- जे पी सिंह • देश प्रथम के संकल्प से दुनिया की महाताकत बनेगा भारत : सीएम योगी • दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार • गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व • संघ परिवार की ओर से आचार्य श्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की वर्षा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

विकास नगर के कोटेदार पर बेईमानी के गंभीर आरोप, नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग

D

Dainik India News

• 6734 views
विकास नगर के कोटेदार पर बेईमानी के गंभीर आरोप, नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ, 5 अक्टूबर 2024 - विकास नगर सेक्टर 6 के नागरिकों ने कोटेदार पर बेईमानी और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि कोटेदार जानबूझकर राशन में कटौती कर रहा है, जिससे आम जनता को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। एक राशन कार्ड धारक ने अपनी आपबीती सुनाई कि उन्होंने कोटेदार से फोन पर संपर्क कर राशन लेने का समय तय किया था, लेकिन उनके परिजन जब निर्धारित समय पर पहुंचे, तो कोटेदार ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि खाली हाथ वापस भेज दिया। विवाद बढ़ने पर कोटेदार ने राशन तो दिया, परंतु पर कार्ड धारक 1800 ग्राम की कटौती कर दी।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि कोटेदार प्रत्येक बार इसी तरह कम राशन देता है, और जब इसकी शिकायत की जाती है, तो वह अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा कहता है, "सरकार से ही कम राशन आता है, इसलिए मुझे कटौती करने का पूरा अधिकार है।" कोटेदार ने आगे कहा कि सभी कोटेदार ऐसा करते हैं और सरकार इसकी कोई जांच नहीं करती।

इस बेईमानी और धोखाधड़ी से परेशान नागरिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि कोटेदार की ऐसी हरकतों से जनता का विश्वास टूट रहा है और गरीबों को उनका हक नहीं मिल रहा। निवासियों ने मांग की है कि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करे और ऐसे कोटेदारों के खिलाफ कठोर कदम उठाए, ताकि जनता को उनका पूरा राशन बिना किसी कटौती के मिल सके।

अगर जल्द ही इस मामले पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह धांधली आम जनता के लिए गंभीर संकट बन सकती है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की धांधलियों पर रोक नहीं लगी, तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, ताकि सरकार जांच के लिए मजबूर हो और दोषी कोटेदारों पर उचित कार्रवाई हो सके।

जनता का कहना है कि अब समय आ गया है कि सरकार कोटेदारों की इस बेईमानी पर सख्ती से अंकुश लगाए, ताकि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गरीबों के हक पर डाका डालने की हिम्मत न कर सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!