ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की भेंट, विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार जब इलाज ही बीमारी बन जाए तीन चरणों में होगी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई मऊ प्रशासन ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, प्रशासनिक कार्रवाई से मिलावटखोरों में खौफ मुख्यमंत्री ने किया वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिये निर्देश CM yogi गोरखपुर में केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक बैठक एवं शैक्षणिक कार्यशाला में शामिल मुख्यमंत्री ने अमृत वाटिका प्रांगण में ‘मेरी माटी-मेरा देश’अभियान के अन्तर्गत अमृत स्तम्भ का लोकार्पण किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की भेंट, विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार जब इलाज ही बीमारी बन जाए तीन चरणों में होगी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई मऊ प्रशासन ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, प्रशासनिक कार्रवाई से मिलावटखोरों में खौफ मुख्यमंत्री ने किया वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिये निर्देश CM yogi गोरखपुर में केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक बैठक एवं शैक्षणिक कार्यशाला में शामिल मुख्यमंत्री ने अमृत वाटिका प्रांगण में ‘मेरी माटी-मेरा देश’अभियान के अन्तर्गत अमृत स्तम्भ का लोकार्पण किया
उत्तर प्रदेश सरकार English

विजयदशमी के पावन पर्व पर आयोजित समारोह में सीएम योगी का देश को सम्बोधन

D

Dainik India News

36 views
विजयदशमी के पावन पर्व पर आयोजित समारोह में  सीएम योगी का देश को सम्बोधन

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

हमें केवल विचारों से ही नहीं, बल्कि आचरण से भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के गुणों को अंगीकार करने का प्रयास करना होगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में विजयदशमी के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में नये भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों को अक्षुण्ण रखने का कार्य कर रही है। पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाएं पूरे प्रदेश में क्रियान्वित करायी जा रही हैं। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समाज के सभी लोगों के कल्याण के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में काशी में बाबा विश्वनाथ धाम एक नये स्वरूप में विकसित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रयागराज के दिव्य एवं भव्य कुम्भ को पूरी दुनिया ने देखा है और उसकी स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था की सराहना की है। नमामि गंगे परियोजना द्वारा गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाया जा रहा है। यह सभी हमारे गौरव के प्रतीक हैं। नये भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने सांस्कृतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए पूरी दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश एवं देशवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि देश सहित पूरे विश्व में भारतीय परम्परा से जुड़े लोग विजयादशमी पर्व को हर्ष एवं उल्लास से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रखरता से प्रस्तुत किया जा रहा है। वर्षाें के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम का भव्य मन्दिर का निर्माण प्रारम्भ हो चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देश व प्रदेश में पूरी तरह नियंत्रित किया जा चुका है। कोरोना काल खण्ड में पूरी दुनिया ने भारत की आयुष पद्धति को अपनाया एवं स्वीकार किया है। इस महामारी में अनेक लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है। प्रदेश सरकार की संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है।
मुख्यमंत्री जी ने सभी से भगवान श्रीराम के जीवन-दर्शन को अपनाने और सदैव सत्य एवं धर्म की राह पर चलने की अपेक्षा की। गोरक्षपीठ अपने ऐतिहासिक क्रम से ही मानसरोवर मन्दिर में पूजन-अर्चन एवं रामलीला का आयोजन करता आ रहा है। सत्य एवं धर्म का मार्ग हमें सदैव अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरित्र से धर्म के सभी गुण दृष्टिगोचर होते हैं। हमें केवल विचारों से ही नहीं, बल्कि आचरण से भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के गुणों को अंगीकार करने का प्रयास करना होगा। श्रीराम की कार्यशैली में सर्वसमावेश की भावना दृष्टिगोचर होती है। उन्होंने कभी महिला-पुरुष में भेद नहीं किया। मर्यादा पुरुषोत्तम ने भारत की ऋषि एवं ज्ञान परम्परा को विकसित करने का कार्य किया। साथ ही, भारत की सांस्कृतिक इकाई को एकीकृत किया था।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!